जबलपुर में 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई सरकारी वकील: बोलीं – पैसे नहीं दिए तो ऐसा ड्राफ्ट बनाऊंगी कि हाईकोर्ट में अपील ही न हो सके
जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने जिला कोर्ट में पदस्थ अतिरिक्त लोक अभियोजक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सरकारी वकील का नाम कुक्कू दत्त (59) है। उन्होंने शिकायतकर्ता से पुन: अपील दायर करवाने के लिए दस्तावेजों में साइन करने के बदले रिश्वत मांगी थी। मंगलवार को अतिरिक्त लोक अभियोजक कुक्कू दत्त…
