एससी और एसटी समाज पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शनभीम आर्मी भारत एकता मिशन ने निकाली आक्रोश रैली, कहा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जातिगत भेदभाव

MP CG समाचार | बालाघाट ब्यूरो

जिले में दलित समाज के लोगों के साथ हो रहे जातिगत भेदभाव को लेकर रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
भीम आर्मी ने आक्रोश रैली निकाली और हो रहे जातिगत भेदभाव का विरोध किया। इस दौरान चार महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया गया। जनाक्रोश रैली आंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से पुनः आंबेडकर चौक पहुंची। जहां सभा को वक्ताओं ने संबोधित किया।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन अध्यक्ष रितेश बोरकर ने कहा कि जिले में चरम सीमा पर पहुंच गए जातिगत भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इसका खुलकर जवाब दिया जाएगा।


अध्यक्ष रितेश बोरकर ने बिरसा के झामुल में दलित समाज के लोगों के नाई द्वारा बाल नहीं काटने का मुद्दा उठाते हुए बताया कि आजादी के इतने सालों बाद भी जातिगत भेदभाव किया जा रहा है। जो निंदनीय हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई ओबीसी का व्यक्ति, इसका विरोध करता है तो उस समाज के लोग, उसे भी समाज से बहिष्कृत कर रहे है। जिस पर शासन, प्रशासन को ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले में एक चौथाई आदिवासी समाज निवासरत है, जिसमें कई ऐसे आदिवासी है, जो पूर्वजो से जमीन पर काबिज है, लेकिन, उन्हें पट्टा ना देकर बेदखल किया जा रहा है, जिनकी जमीनो पर भू-माफिया कब्जा कर रहे है। जिससे आदिवासी प्रताड़ित हो रहे है।
अध्यक्ष बोरकर ने इन मुद्दो के साथ ही ओबीसी को संवैधानिक रूप से 27 प्रतिशत आरक्षण और वक्क संशोधन बिल के पुर्नविचार की वकालत करते हुए बताया कि ओबीसी जातिगत जनगणना और 27 प्रतिशत आरक्षण, ओबीसी का हक और अधिकार है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top