कांकेर पुलिस-लाइन में 10 कुत्तों की मौत,गोली मारने की आशंका:इंस्पेक्टर पर लगा आरोप, वीडियो वायरल; एएसपी बोले- जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पुलिस लाइन में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मरे हुए कुत्तों को बोरियों में भरते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इन कुत्तों को नदी किनारे फेंका गया है।

इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दिनेश सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें शुक्रवार देर शाम मिली है। इसके बाद पुलिस अधिकारी इंद्रकल्याण एलेसेला के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है। ASP सिन्हा ने कहा कि, फिलहाल जांच की जा रही है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

वीडियो में दिखा संदिग्ध व्यक्ति

वायरल वीडियो में एक सफेद टीशर्ट पहने व्यक्ति को मृत कुत्तों को बोरियों में भरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति की कमर में एक पिस्टल है। साथ ही यह आरोप भी सामने आया है कि एक घायल कुत्ते को गोली मारने की घटना वीडियो वायरल होने से करीब 10 मिनट पहले हुई, जबकि वह कुत्ता दो दिन से तड़प रहा था।

इस मामले में ASP दिनेश सिन्हा ने कहा, यह जांच का विषय है। फिलहाल कुछ भी कह पाना जल्दबाज़ी होगी। पुलिस टीम तथ्यों की जांच कर रही है।

छत और तीसरी मंजिल से गोली चलने के आरोप

मामले में यह भी कहा जा रहा है कि 8 जुलाई को पहले छत से और फिर तीसरी मंजिल से गोलियां चलाई गई। हालांकि विभाग के कुछ अधिकारियों ने इसे अफवाह बताया है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top