MP: मंत्री पटेल के कार्यक्रम से पहले 15 पंचों को थाने में बैठाया, कांग्रेस MLA बोलीं- ये लोकतंत्र या तानाशाही?

भरवेली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने कहा, पंचों को केवल एहतियातन थाने लाया गया था। न तो कोई गिरफ्तारी की गई, न ही कोई मामला दर्ज किया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

बालाघाट जिले के भरवेली गांव में 64 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के आने से पहले पुलिस ने गांव के 15 पंचों को थाने में बैठा लिया। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पंचों को थाने में बैठाने को लेकर पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया। पंचों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे अपने समर्थकों के साथ भरवेली थाने पहुंचीं और धरना देकर पुलिस पर लोकतंत्र कुचलने के आरोप लगाए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पंचायत भवन लोकार्पण कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन कार्यक्रम से पहले हुई इस घटना ने पूरे आयोजन को विवादों में घेर लिया। 

 
 
 

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top