जबलपुर में महिला प्रोफेसर की खून से सनी लाश मिली:कमरे में फर्श पर खून फैला, चाकू भी मिला; गले और हाथ पर कट के निशान

जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक महिला प्रोफेसर की खून से सनी लाश उनके घर में मिली। मृतक के गले और हाथ में कटने के निशान हैं। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया।

अंबर विहार में रहने वाली प्रो. प्रज्ञा अग्रवाल (57) अविवाहित थीं। वे होम साइंस कॉलेज में वनस्पति शास्त्र पढ़ाती थीं। हाल ही में उनका ट्रांसफर जबलपुर से दमोह हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रोफेसर घर पर अकेली रहती थीं। आसपास के कुछ लोग कभी-कभी उनसे मिलने आया करते थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

प्रज्ञा की गढ़ा क्षेत्र की रहने वाली मेड रोज की तरह शुक्रवार दोपहर जब काम करने के लिए घर पहुंची। जैसे ही दरवाजा खोलकर अंदर गई, तो देखा कि दूसरे कमरे में प्रज्ञा मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं। चारों तरफ खून फैला हुआ था। मेड ने इसकी जानकारी पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस पूछताछ में मेड ने बताया कि वह कई सालों से उनके घर पर काम कर रही है। प्रज्ञा ने उसे घर की एक चाबी भी दे रखी थी, जिससे वह दिन में दो से तीन बार आकर काम करती और चली जाती थी

गले और हाथ में चाकू से कटने के निशान मिले प्रज्ञा की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की? पुलिस इसकी जांच कर रही है। जिस स्थान पर उनका शव मिला, वहां पास में एक चाकू भी पड़ा था। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि प्रज्ञा का ट्रांसफर दमोह हो गया था, इस कारण वे अभी कॉलेज नहीं जा रही थीं। उनके गले और हाथ में चाकू से कटने के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उनके भोपाल में रहने वाले भाई को सूचना दे दी है।

आसपास रहने वाले लोगों से भी की पूछताछ एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि परिजन की उपस्थिति में पीएम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत की वजह क्या है। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि पड़ोस में रहने वाले किन लोगों से उनकी बात होती थी और किनका उनके घर पर आना-जाना था।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top