बावनथड़ी में 5 को छूटेगा राजीव सागर डैम का पानी : बालाघाट के 40 से अधिक गांवों को मिलेगी राहत; पठार संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित

बालाघाट जिले में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित बावनथड़ी नदी में 5 मई को सुबह 11 बजे राजीव सागर डैम का पानी छोड़ा जाएगा। यह निर्णय एसडीएम, क्षेत्रीय किसानों और पठार संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया।

कई जगह का जलस्तर गिरा

बावनथड़ी नदी के सूखने से दोनों राज्यों के करीब 40 गांवों में जलस्तर गिर गया था। इससे लोगों और पशुओं के लिए पीने का पानी और खेतों की सिंचाई में समस्या आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने किसानों और पठार संघर्ष समिति के साथ बैठक की। इस बैठक में राजीव सागर परियोजना के एसडीओ और उपयंत्री भी मौजूद थे। पानी छोड़ने के निर्णय के बाद पठार संघर्ष समिति ने बोनकट्टा बैरियर पर होने वाले धरना प्रदर्शन और चक्काजाम को स्थगित कर दिया है।

पठार संघर्ष समिति के संयोजक और आंजनबिहरी सरपंच दीपक पुष्पतोड़े ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से राजीव सागर डैम से पानी छोड़ने की मांग की थी। मध्यप्रदेश के भोंडकी, बड़पानी, महकेपार से लेकर महाराष्ट्र के चांदमारा, लोभी, डोंगरीबुजुर्ग समेत दोनों राज्यों के 40 से अधिक गांवों को इस निर्णय से राहत मिलेगी।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top