बालाघाट में वैनगंगा नदी में डूबे छात्र का शव मिला : दोस्तों को गहरे पानी से बचाने गया विशाल खुद डूबा, एसडीईआरएफ ने 15 घंटे बाद निकाला

बालाघाट में वैनगंगा नदी के बजरंग घाट पर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 17 वर्षीय छात्र विशाल गायधने का शव सोमवार सुबह 7 बजे बरामद किया गया। विशाल वार्ड क्रमांक 8 का रहने वाला था।

घटना 4 मई को दोपहर में हुई। विशाल अपने 8 दोस्तों के साथ बजरंग घाट पर नहाने गया था। वह अपने छोटे साथियों को गहरे पानी में जाने से रोकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह खुद गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

परिजनों को घटना की जानकारी शाम 4 बजे मिली। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। एसडीईआरएफ की टीम देर से पहुंचने के कारण पहले दिन शव नहीं मिल सका।

विधायक अनुभा मुंजारे ने एसडीईआरएफ टीम के पास संसाधनों की कमी पर नाराजगी जताई। विशाल अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसने इसी साल 11वीं की परीक्षा पास की थी और 12वीं में प्रवेश लिया था।

उसके पिता प्रकाश गायधने ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर तक विशाल उनके साथ सब्जी की दुकान पर था। कोतवाली थाना प्रभारी विजय राजपूत के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता प्रकाश गायधने ने बताया था कि दोपहर तक बेटा विशाल, मेरे साथ सब्जी की दुकान में था। जिसके बाद वह घर जाता हूं कहकर निकला था। वह कब दोस्तो के साथ यहां नहाने आया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उसके साथ आए दोस्तो के परिजनों से मुझे यह जानकारी मिली।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top