पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटेंगे मंत्री : कैबिनेट की बैठक; मंत्रियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, सीएम कान्क्लेव पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में दिल्ली में दो दिन तक चली नीति आयोग और मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस (सीएम कान्क्लेव) को लेकर मंत्रियों के साथ डिस्कशन करेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में 31 मई को होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे पर भी फोकस रहेगा। इसके साथ ही कैबिनेट में विभागों के वित्तीय अधिकारों को लेकर भी तय एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री यादव दिल्ली में हुई बैठक के दौरान प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए तय किए गए मापदंडों की जानकारी कैबिनेट को देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के विकास और अंतरराज्यीय मामलों में तय प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को भोपाल में जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी सरकार आज मंत्रियों को आवश्यक जिम्मेदारियों का बंटवारा भी कैबिनेट में करेगी।

अधिकारियों के साथ को-आर्डिनेट करेंगे मंत्री

जम्बूरी मैदान में पीएम मोदी का मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम है, इसलिए सरकार इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाह रही है और न ही कोई कमी रहने देना चाहती है। इसलिए मोहन के मंत्रियों को भी अधिकारियों के साथ को-आर्डिनेशन करने के साथ 30 और 31 मई को तैयारियों में जुटने के लिए कहा जाएगा।

इसके अलावा बैठक में प्रदेश में औद्योगिक निवेश की व्यवस्थाओं और निवेश के लिए हुए भूमि आवंटन तथा उद्योगपतियों के साथ लगातार संवाद पर भी चर्चा होगी। सीएम मोहन यादव इस बैठक में नरसिंहपुर में कृषि समागम के दौरान आए निवेश प्रस्तावों को लेकर भी मंत्रियों को जानकारी देंगे।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top