यूट्यूब से सीखा, घर पर बनाया था नोट-बनाने का सेटअप:रात को खुल्ले पैसों की जगह 100-50 के नकली नोट खपा रहा था डिलीवरी बॉय

स्विगी में काम करने वाला भोपाल का एक डिलीवरी बॉय नकली नोटों का कारोबार कर रहा था। वह ग्राहकों को खुल्ले पैसे लौटाने के बहाने 100 और 50 रुपए के नकली नोट खपा रहा था। पुलिस ने शुक्रवार रात निशातपुरा इलाके में उसे पकड़ा। उसकी स्कूटी की डिग्गी से 13,400 रुपए के नकली नोट मिले। सभी एक ही सीरियल नंबर के थे। आरोपी की पहचान कोहेफिजा निवासी जाकिर खान (42) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि अब तक करीब 40 हजार के नकली नोट बाजार में खपा चुका है।

नोट इतने सफाई से छापे गए थे कि पहली नजर में असली लगते। वह छोटे नोट ही छापता था ताकि शक न हो। रात में जब ग्राहक खुल्ले पैसे मांगते, तो मौका देखकर नकली नोट थमा देता। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली, तो वहां नकली नोट छापने का पूरा सेटअप मिला। कलर प्रिंटर, ग्रीन फॉइल, स्केल, पेंसिल और दोनों तरफ प्रिंट किए गए सैकड़ों सैंपल पेपर बरामद हुए। आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह सब यूट्यूब से सीखा और धीरे-धीरे घर को ही फैक्ट्री में बदल लिया।

जांच में खुलासा : पिता भी अपराधी, पुराने केस में नाम
जांच में सामने आया कि जाकिर के पिता पर भी गौतमनगर थाने में ट्रक काटकर कबाड़ में बेचने का केस दर्ज है। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी गिरोह के संपर्क में है। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है, ताकि नेटवर्क की पूरी जानकारी मिल सके।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top