कर्नल सोफिया पर विवादित बयान को लेकर मंत्री को फटकार : हवाई चप्पल में भागकर बीजेपी मुख्यालय पहुंचे शाह; बोले-दुखी मन से कहा था,माफी मांगता हूं

मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने इस मामले पर एमपी संगठन से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद नाराज पार्टी आलाकमान ने शाह को आनन-फानन में प्रदेश मुख्यालय तलब कर लिया।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री शाह को मिलने बुलाया तो वे हवाई चप्पल में ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए। यहां संगठन महामंत्री ने उनसे चर्चा की। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक शाह ने अपने बयान को लेकर हितानंद शर्मा से माफी मांगते हुए आगे से ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया है।

संगठन महामंत्री से मिलने के बाद मंत्री विजय शाह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मिले। मंत्री शाह ने अपने बयान पर संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों को सफाई दी।

दरअसल, मंत्री विजय शाह सोमवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित बयान दिया था। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। शाह ने कहा था- जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी।

कर्नल कुरैशी के परिजन से मिले बीजेपी नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर मंगलवार देर रात पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह समेत बीजेपी नेता छतरपुर के नौगांव में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिजन से मिले। उन्हें बीजेपी की तरफ से ‘सोफिया कुरैशी देश की बेटी’ संदेश दिया।

भास्कर: जिस बेटी पर पूरा देश गर्व कर रहा है, उसे आपने आतंकियों की बहन बता दिया? आपके बयान का संदर्भ क्या है?
विजय शाह- जो घटना हुई उस पर भी आप जाओ। सबसे पहले मैं ये बता दूं कि मेरा पूरा परिवार, खानदान मिलिट्री बेस्ड रहा है। कारगिल से लेकर और तमाम जगहों पर मेरे परिवार में कई लोग शहीद हुए।

उस आतंकी घटना में जहां पर हमारी नवविवाहिता बहनों के सिंदूर उजाड़े गए, मांओं के लाल छीन लिए गए। बेटों के सामने पिता को गोली मार दी गई। केवल गोली ही नहीं मारी गई, उनके कपड़े उतारकर, धर्म देखकर अपमानित करते हुए मारा गया।

उस बात से मैं न सिर्फ विचलित था बल्कि बहुत दुखी था। हम सपने में भी उनके अपमान का सोच भी नहीं सकते। फिर भी किसी को ऐसा लगा हो, किसी समाज को या किसी व्यक्ति को तो मैं दस बार माफी मांगने को तैयार हूं।

भास्कर: कांग्रेस कह रही है देश की बेटी को आपने आतंकियों की बहन बताया, आपको मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए?
शाह– मैंने कहा न कि दुखी मन से और इतनी विपरीत परिस्थितियों में अगर मेरे मुंह से कुछ गलत निकल गया है तो मैं दस बार माफी मांगने को तैयार हूं।

भास्कर: संगठन महामंत्री के बुलावे पर आप पार्टी कार्यालय आए हैं?
शाह– संगठन महामंत्री जी से दूसरे मैटर पर बात करने आए थे। मैंने कहा है कि सोफिया बहन के लिए तो हम सोच भी नहीं सकते। किसी धर्म वालों के दिल में अगर चोट लगी हो तो दस बार माफी मांगने को तैयार हूं।

           अब पढ़िए विजय शाह का वो बयान, जिस पर विवाद है

मंत्री विजय शाह ने सोमवार को महू में आयोजित कार्यक्रम में मंच से कहा था कि जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी।

शाह ने कहा था- तुम्हारे समाज की बहन तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी
शाह ने यह भी कहा कि उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।

यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है- विजय शाह
शाह ने ये भी कहा था कि देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर दफना दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- मंत्री को मोदी करें बर्खास्त
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा- भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। पहलगाम के आतंकी देश को बांटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था।

बीजेपी ने पहले पहलगाम में शहीद नौसेना अफसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिसरी की बेटी को तंग किया।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं विजय शाह के बयान

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top