अब्दुल ने गर्लफ्रेंड दी,को मिठाई फिर चाकू मारे:दूसरे लड़के से बात करने पर किया मर्डर; बोला- हां बोलती तो मीठा खाती

मैं तो उसे बहुत प्यार करता था, शादी भी करना चाहता था पर उसने मुझे धोखा दिया। प्यार तो मुझसे करती थी, पर फोन पर घंटों किसी लड़के से बात करती थी। कई बार उसे समझाया, उससे पूछा भी कि मोबाइल क्यों हमेशा बिजी रहता है, पर वह मेरी बात को टाल जाती। जब मैंने उसका मोबाइल देखा तो खून खौल गया।

ये कहना है प्रेमिका की हत्या करने वाले 19 साल के अब्दुल समद का। अब्दुल ने नागपुर से 300 किमी दूर जबलपुर आकर 18 साल की लक्ष्मी का मर्डर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया, मुझे पता चल गया था कि किस लड़के से वह मोबाइल पर घंटों बात करती है। इसलिए प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी। अब दुख हो रहा है कि जिस लड़की को प्यार करता था, उसे मार डाला।

कॉल डिटेल देखकर अब्दुल को आया गुस्सा
आरोपी अब्दुल अभी केंद्रीय जेल जबलपुर में है। अब्दुल और लक्ष्मी की दोस्ती जनवरी 2025 में नागपुर में हुई थी। लक्ष्मी यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रही थी। अब्दुल भी वहीं वाटर प्लांट में काम करता था। तभी से दोनों अक्सर मोबाइल पर बात किया करते थे। फरवरी 2025 में काम खत्म होने के कारण युवती माता-पिता के साथ अपने घर खजुराहो आ गई, इस बीच भी दोनों की बात होती रही। 20 मार्च को जब लक्ष्मी के माता-पिता और भाई-भाभी को जबलपुर में देवताल स्थित मंदिर में मजदूरी मिली तो लक्ष्मी ने अब्दुल को बताया।

अब्दुल लक्ष्मी से मिलने दो बार 15 मार्च और फिर 21 अप्रैल को जबलपुर आया था। दोनों साथ में भेड़ाघाट, तिलवाराघाट और शहर के अन्य कई जगहों पर साथ घूमे थे। फोन पर बात करने के दौरान लक्ष्मी ने अब्दुल को बताया कि उसका मोबाइल खराब हो गया है। 21 अप्रैल को अब्दुल लक्ष्मी से मिलने जबलपुर आया तो उसे नया मोबाइल गिफ्ट किया और पुराना अपने साथ ले गया। लक्ष्मी ने मोबाइल से सिम तो निकाल ली, पर वह नंबर कॉल डिटेल में रह गया, जिस पर वह घंटों बात करती थी।

मंदिर में काम करने खजुराहो से आई थी 
लक्ष्मी के परिवार को जबलपुर के देवताल में निर्माणाधीन मंदिर में काम मिला था। शुक्रवार 9 मई को दोपहर को लक्ष्मी शौच के बहाने से अब्दुल से मिलने देवताल पहाड़ी पर गई और एक घंटे तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश की। उन्हें घर से करीब 200 मीटर दूर लक्ष्मी की खून में सनी लाश मिली। लक्ष्मी के गले और शरीर पर कई गहरे जख्म थे।

हत्या की जानकारी मिलने पर सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह, गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और पंचनामा बनाने के बाद शव पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस को परिवार से कुछ खास जानकारी नहीं मिली।

हत्या के दो दिन पहले आ गया था जबलपुर
अब्दुल 6 मई की रात को नागपुर से जबलपुर आ गया था। यहां पर वह एक होटल में रुका था। इस दौरान 7 और फिर 8 मई को वह लक्ष्मी से मिलने पहुंचा गया था। परिवार वाले और आसपास काम करने वालों से छिपते हुए लक्ष्मी ने अब्दुल से मुलाकात की थी।

चाकू और मिठाई लेकर पहुंचा था अब्दुल
अब्दुल यह अच्छे से जान चुका था कि लक्ष्मी मोबाइल पर जिस लड़के से घंटों बात किया करती है, वह खजुराहो का रहने वाला है। उसने कई बार समझाया कि वह उससे शादी करना चाहता है, पर लक्ष्मी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को अब्दुल मिठाई और चाकू लेकर लक्ष्मी से मिलने पहुंचा था।

अब्दुल ने लक्ष्मी से कहा कि तो मिठाई खाते हुए कसम खाओ कि अब कभी भी फोन पर उस लड़के से बात नहीं करोगी। इस पर जब लक्ष्मी ने कोई जवाब नहीं दिया तो गुस्से में आकर अब्दुल ने चाकू मारकर हत्या की और फिर होटल में जाकर छिप गया। जब उसे पता चला कि पुलिस उसे तलाश कर रही है, तो रात में भागने की कोशिश की।

आरोपी के पास दो चाकू थे, एक नया और दूसरा पुराना
प्रेमिका की हत्या करने का अब्दुल ने फुल प्रूफ प्लान बनाया था। उसके पास दो चाकू थे, एक पुराना और एक नया। कत्ल करने की नीयत से आया अब्दुल जानता था कि पुराने चाकू से उसकी मौत नहीं होगी, इसलिए उसने नए चाकू से लक्ष्मी पर हमला किया। आरोपी ने सबसे पहले युवती की पीठ, फिर पेट, सीने और अंत में गला काटकर हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि वह किसी भी कीमत में उसे जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था। इस वजह से इतने वार किए।

हत्यारे तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती थी
जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने बताया, युवती की हत्या का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। लड़की खजुराहो की रहने वाली थी और कुछ दिन पहले ही जबलपुर आई थी। जिस जगह युवती की हत्या हुई वह सुनसान इलाका है। हत्या का न ही कोई चश्मदीद गवाह था और न ही सीसीटीवी फुटेज, लिहाजा यह हत्याकांड पूरी तरह से ब्लाइंड था।

घटनास्थल के पास से युवती का मोबाइल मिला तो पता चला कि हत्या से ठीक पहले अब्दुल समद ने उससे बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, जिससे वह पुलिस के शिकंजे में आ गया।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top