“संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा में सत्याग्रह: बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना हेतु समाजवादी पार्टी का जनांदोलन”

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य माननीय रामजीलाल सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में, इस अन्याय के विरोध में 9 जून को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, प्रदर्शन और जनांदोलन किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी द्वारा दिनांक 9 जून को कर्मिक धरना पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य माननीय रामजीलाल सुमन जी एवं विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री बादशाह सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश रहेंगे। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. मनोज यादव जी करेंगे।

प्रकरण की पृष्ठभूमि:

ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना को जो विरोध मनुवादी मानसिकता के तहत किया जा रहा है, वह न केवल भारतीय संविधान और बाबा साहब के सम्मान का अपमान है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समता, बंधुता और लोकतंत्र की मूल आत्मा पर सीधा हमला है। यह विरोध संविधान को कमजोर करने और पीढ़ियों की मेहनत से खड़ी की गई संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का प्रयास है।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत जी ने इस विषय पर स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि भारत के सर्वोच्च न्यायालय परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जा सकती है, तो ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में क्यों नहीं।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि माननीय न्यायालय के इस स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक उस आदेश का पालन नहीं किया गया है।

समाजवादी पार्टी का स्पष्ट बयान:

समाजवादी पार्टी यह स्पष्ट करना चाहती है कि जब तक इस देश में संविधान पर विश्वास रखने वाला एक भी नागरिक जीवित है, तब तक कोई भी मनुवादी ताकत न तो भारतीय संविधान को मिटा सकती है और न ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर सकती है।

समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की रक्षा के लिए संघर्ष के हर स्तर पर उतरने और बलिदान देने के लिए तैयार है।

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक क्रांतिकारी विचारधारा हैं। वे समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना का विरोध करना अत्यंत निंदनीय है। समाजवादी पार्टी ऐसे मनुवादी सोच की घोर आलोचना करती है और मांग करती है कि ऐसे देशविरोधी सोच रखने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।

समाजवादी पार्टी यह भी मांग करती है कि ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर शाखा में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा अविलंब स्थापित की जाए।

समाजवादी पार्टी यह भी दोहराना चाहती है कि जो लोग बाबा साहब के प्रति मन में विरोध रखते हैं, वह केवल एक विचारधारा के नहीं, बल्कि पूरे संविधान, न्याय और लोकतंत्र के विरोधी हैं। समाज उन्हें बख्शेगा नहीं।

मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार की बीजेपी सरकार बाबा साहब का बार-बार अपमान करती है और लगभग 1 माह से मूर्ति ग्वालियर में माननीय उच्च न्यायालय में गाड़ी पर खड़ी है और मध्यप्रदेश सरकार मौन है।

समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा लगाने के पक्ष में आंदोलन करेगी और मांग करती है कि बाबा साहब की प्रतिमा सभी जिला न्यायालयों में और सभी कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित की जाए।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top