बालाघाट: 62 लाख की ईनामी 4 महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर

बालाघाट नक्सली मुठभेड़ : मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में 4 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। ये चारों नक्सली महिलाएं हैं। इन पर 62 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था

कान्हा के जंगल में हुई मुठभेड़

बालाघाट (जयलोक)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए चार महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इन सभी पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एनकाउंटर की जानकारी दे रहे बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में सुरक्षाबलों ने यह सफल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान तेज किया गया है और आने वाले समय में यह कार्रवाई और भी तेज होगी। एसपी सिंह ने नक्सलियों से अपील की कि जो नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, वे आत्मसमर्पण कर सकते हैं। सरकार उन्हें पूरा संरक्षण प्रदान करेगी और कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। देशभर में नक्सल प्रभावित इलाकों में भी कार्रवाई जारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बड़े स्तर पर नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के घने जंगलों में छिपे नक्सलवाद के एक और अध्याय का अंत सुरक्षाबलों ने गोलियों की गूंज के साथ कर दिया। बालाघाट जिले के सुपखार वन रेंज जो कान्हा नेशनल पार्क से सटा इलाका है, वहां सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई में चार कुख्यात महिला नक्सली मारी गईं। इन सभी पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बता दें कि खुफिया इनपुट के आधार पर गठित विशेष सुरक्षा दल ने जंगलों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन अंजाम दिया। मुठभेड़ के दौरान हुई भीषण गोलीबारी में चारों महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।

बोले एसपी ?

घटना को लेकर एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारे लिए एक बड़ी सफलता है। ये सभी महिला नक्सली लंबे समय से वांछित थीं और इन पर राज्य सरकार ने लाखों रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। ऑपरेशन जारी रहेंगे, यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती।

कौन थीं ये महिला नक्सली ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारी गई महिला नक्सलियों में दो छत्तीसगढ़ और एक महाराष्ट्र से संबंधित थीं। ये सभी सुरक्षा बलों पर हमले, ग्रामीणों में दहशत फैलाने, अवैध वसूली और जन अदालतें लगाने जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल थीं। बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाइयों के चलते नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं। हाल के महीनों में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं मुठभेड़ों में कई मारे जा चुके हैं।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top