आदिवासी चार नाबालिग के साथ गैंगरेप – सात गिरफ्तार

बालाघाट में शादी समारोह से लौट रही 4 लड़कियों के साथ गैंगरेप, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

मध्य प्रदेश के बालाघाट में सात लोगों द्वारा तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

बालाघाटः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां तीन नाबालिग बालिकाओं और एक बालिग समेत 4 लड़कियों के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना हुई। शिकायत के बाद हरकत में आई हट्टा पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के छह घंटे बाद ही आरोपियों को पकड़ लिया गया।

जिन्होंने लड़कियों के साथ जा रहे लड़के को डरा-धमकाकर भगा दिया तथा लड़कियों के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लोकेश मात्रे(22), लालचंद खरे(28), अज्जु बगडते(21), राजेन्द्र कावरे(20), अजेन्द्र बाहे, मानिराम बाहे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक हट्टा थाना के नक्सल प्रभावित गांव की चार लड़कियां गांव के एक युवक के साथ रिश्तेदार के घर गांव ठाकुर टोला (गोदरी) शादी में गई थी। ये सभी लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार सात लड़के आए और लड़कियों के साथ जा रहे लड़के को डरा धमकाकर भगा दिया और लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। यह घटना रात 1 से 2 बजे के बीच घटी। आरोपी ग्राम भगतपुर बताए जा रहे हैं।

आरोपियों ने लड़कियों को किया प्रताड़ित

आरोपियों ने दुराचार के पहले लड़कियों को बहुत प्रताड़ित किया और कपडे़ उतरवाकर फेंक दिया। घटना के बाद गांव में पंचायत हुई। इसके बाद जब यह मामला आदिवासी समाज के लोगों तक पंहुचा तो वे 25 अप्रैल को शिकायत करने थाना पहुंचे। सूचना मिलने पर आईजी संजय कुमार, एसपी नागेंद्र सिंह समेत पुलिस के सभी बड़े अधिकारी थाने पर पहुंचे और पीड़िताओं का बयान दर्ज किया गया। आरोपियो के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top