“भोपाल: ड्रग तस्करी में शामिल ‘मछली परिवार’ के गन लाइसेंस रद्द, क्राइम ब्रांच ने कलेक्टर को सौंपा रिकॉर्ड”

 अब तक 5 आरोपियों के नाम से 8 हथियार मिले, जल्द जारी होंगे नोटिस
– सरकारी ज़मीन पर बनी कोठी भी तोड़ने की तैयारी, प्रशासन की कार्रवाई जारी

भोपाल। एमडी ड्रग्स मामले में पकड़े गए यासीन अहमद और उसके परिवार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कलेक्टर को ‘मछली परिवार’ से जुड़े 15 लोगों की सूची सौंपी है, जिनके नाम से शस्त्र लाइसेंस जारी हो सकते हैं। शस्त्र शाखा द्वारा रिकॉर्ड चेक करने पर अब तक 5 आरोपियों (सोहेल, शहरयार, शफीक, शाहिद और शावेज) के नाम से 8 हथियारों की जानकारी मिली है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अपराधों में शामिल लोगों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

 

सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण, कोठी भी होगी गिराई

प्रशासन ने मछली परिवार द्वारा सरकारी ज़मीन पर बनाए गए मैरिज गार्डन, फार्म हाउस, वेयरहाउस और मदरसे को पहले ही ध्वस्त कर दिया है। अब सील की गई कोठी को भी गिराने की तैयारी है। एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया ने बताया कि जल्द ही टीम कोठी को तोड़ने के लिए कार्रवाई करेगी।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा, “आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस की जाँच की जा रही है। यदि लाइसेंस मिलते हैं, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।”

इस मामले में प्रशासन और पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top