जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म का संकट : तीन महीने से मरीजों को मोबाइल पर दी जा रही रिपोर्ट, हर माह 3000 निगेटिव की जरूरत

बालाघाट जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में बजट की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमएलसी केस को छोड़कर अन्य मरीजों को एक्स-रे की रिपोर्ट मोबाइल पर भेजी जा रही है।

जिला अस्पताल में नए वर्ष में मंगाई गई एक्सरे फिल्म जनवरी-फरवरी तक ही चल पाई। तब से अस्पताल में एक्सरे फिल्म की कमी बनी हुई है। विभाग का कहना है कि बजट की कमी के कारण नई फिल्में नहीं मंगाई जा सकी हैं।

प्रतिदिन सैकड़ों मरीज अस्पताल आते हैं। हर महीने लगभग 2500 से 3000 एक्सरे की आवश्यकता होती है। एक्सरे फिल्म की कमी से आंतरिक अंगों की जांच, चोटों और संक्रमण का पता लगाने में कठिनाई हो रही है।

एक्सरे विभाग के प्रभारी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि एंड्रॉइड फोन वाले मरीजों को कंप्यूटर से एक्सरे की डिजिटल कॉपी भेजी जा रही है। आपातकालीन स्थिति में बची हुई फिल्मों का उपयोग किया जा रहा है। जिन मरीजों के पास एंड्रॉइड फोन नहीं है, उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विभाग ने बजट की मांग की है। प्रभारी का कहना है कि बजट मिलते ही फिल्म उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top