वॉच टावर की छत पर दिखा बाघ का शावक : सीढ़ियों से उतरकर जंगल की ओर गया, बांधवगढ़ में पर्यटकों ने बनाया वीडियो

उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंगलवार को ताला जोन में सफारी के दौरान एक बाघ का शावक वॉच टावर की छत पर नजर आया।

करीब डेढ़ वर्ष की उम्र का यह शावक जिप्सी की आवाज सुनते ही सतर्क हो गया। इसके बाद वह सीढ़ियों से सावधानीपूर्वक उतरकर जंगल की ओर चला गया।

पर्यटकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। लोग अब इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटक सफारी के दौरान शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणियों के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं।

यहां बाघ, बाघिन और उनके शावकों के विभिन्न व्यवहार देखकर पर्यटक रोमांचित हो जाते हैं। वर्तमान में इस टाइगर रिजर्व में 165 से अधिक बाघों का निवास है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top