ढूंटी बांध का पानी बचायेगा किसानों की धान फसल कोविधायक अनुभा मुंजारे व विवेक पटेल ने ढूंटी बांध से छुड़वाया पानी

बालाघाट बालाघाट में किसानों की रबी की सुख रही धान फसल को बचाने की कवायद जारी हैं। इसी कवायद में एक बार फिर कांग्रेस के दोनों विधायक अनुभा मुंजारे और विवेक पटेल सामने आये हैं। जिन्होने आज 21 अपै्रल को ढूंटी बांध का अधिकारियों और किसानों के साथ निरीक्षण किया। साथ ही किसानों की फसल को बचाने के लिये बांध से पानी छोड़ने का कार्य किया गया। निश्चित ही ढूंटीबांध के पानी छोड़ने से बालाघाट विधानसभा के लालबर्रा और वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के किसानों को लाभ प्राप्त होगा। विधायक अनुभा मुंजारे और विधायक विवेक पटेल ने दोपहर में ढूंटी बांध पहुंचकर वहां पर पानी की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ चर्चा की और किसानों के लिये कितना पानी छोड़ा जा सकता हैं को लेकर आम सहमति बनाने के पश्चात मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में डेम का पानी छोड़ा गया। जिससे किसानों के खेतों में लगी फसल को बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को भी राहत पहुंचेंगी। इस संबंध में विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि बालाघाट जिला कृषि प्रधान होने से किसानों ने सिंचाई विभाग से नहर में पानी मिलने के चलते रबी की धान फसल लगायी हैं। जो पकने के पूर्व ही सुखने लगी हैं। क्योंकि नहर में पानी नहीं दिया जा रहा  बल्कि पानी दिया जाना बंद कर दिया गया हैं। जिससे किसान बहुत परेशान व चिंतित हैं।

किसानों को फसल की नुकसानी को लेकर वे लगातार प्रशासन और हमारे संपर्क में आ रहे हैं। किसानों द्वारा पानी की उपलब्धता के लिये लगातार माग की जा रही हैं। एक बार पानी की उपलब्धता कराकर फसल को बचाने के लिये निवेदन किया जा रहा हैं। किसानों की यह मांग जायज हैं क्योंकि येन पकने के समय में उनकी फसल पानी के अभाव में सूख रही हैं। इसी के चलते आज ढूंटी बांध का निरीक्षण किया गया। किसानों के लिये पानी छोड़ने का कार्य किया गया हैं। इससे बालाघाट विधानसभा के साथ वारासिवनी विधानसभा के किसानों को लाभ मिलेगा। भविष्य में पानी की समस्या को देखते हुये किसानों को भी आवश्यक पहल करने की जरूरत है। ताकि हम आने वाले संकट में किस तरह की कौन सी फसल लेवें इसे लेकर कार्य करने होगें। वर्तमान में फसल पकाने को लेकर सहयोग किया जा रहा हैं। निश्चित ही इससे किसानों को फसल बचाने में सहयोग प्राप्त होगा।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top