बालाघाट में एसडीएम ने किया डेंजर रोड का निरीक्षण : बरसात से पहले पुल-सड़क की मरम्मत होगी, रेलवे ओवरब्रिज का काम भी जल्द पूरा होगा

बालाघाट में सरेखा और गर्रा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण वाहनों को वैनगंगा नदी पुल से डेंजर रोड होते हुए गोंगलई से नवेगांव तक डायवर्ट किया गया है। पिछले तीन वर्षों से इस डायवर्ट मार्ग की स्थिति खराब बनी हुई है। पुलिया में दरारें आ चुकी हैं।

मार्ग के सुधार के लिए शासन को 18 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति नहीं मिलने से केवल मामूली मरम्मत की जा रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने मार्ग के किनारों पर मिट्टी भरकर सड़क को चौड़ा किया है। लेकिन बरसात में यह मार्ग उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा।

एसडीएम गोपाल सोनी ने बुधवार को सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया, यातायात थाना प्रभारी आकाश शर्मा, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर चंचलेश उइके और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एसडीएम ने गर्रा रेलवे ओवरब्रिज पर सिग्नल व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे के सीपीएम से चर्चा की है। यह व्यवस्था डेंजर रोड पर जाम की स्थिति में हल्के वाहनों की आवाजाही में सहायक होगी।

गर्रा रेलवे ओवरब्रिज के पिलर का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे दोपहिया वाहनों को पर्याप्त जगह मिलेगी। साथ ही बरसात से पहले डेंजर रोड की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत पूरी करने के आदेश जारी किए गए हैं।

एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि डेंजर रोड में कृषि उपज मंडी के समीप पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पुलिया के ऊपर कई जगह दरारें आ जाने के कारण बारिश से पूर्व उसके सुधार के निर्देश दिए गए है।

उन्होंने बताया कि यदि बरसात में आवागमन के लिए डेंजर रोड, खराब होता है तो भारी वाहनों को फोरलेन मार्ग में गर्रा पंचायत के सामने और रेंगाटोला मार्ग से भी डायवर्ट करने पर विचार किया जा रहा है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top