रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त

बालाघाट| रेत का अवैध कारोबार रात दिन बेखौफ कटंगी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है l कभी कभार ही इन रेत माफियाओं पर एकाध बार कार्यवाही की जाती है l यदि इन रेत के अवैध कारोबारियों पर लगातार खनिज विभाग कार्यवाही करता है तो इन पर अंकुश लग सकता है। खनिज विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली की वजह से ही इन रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके है l इन्होंने चंदन नदी नालों और जंगलों से भी रेत का अवैध उत्खनन कर अपना कारोबार चमका रहे है l कटंगी शहर में भी इन लोगों को देखा जा सकता है। खनिज एवं पुलिस विभाग ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 14 अप्रैल के दिन रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने में में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा रखा है खनिज एवं पुलिस विभाग की इस सयुक्त कार्यवाही से रेत का अवैध परिवहन करने वालों ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मचा हुआ है l

खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया 14 अप्रैल के दिन खनिज एवं पुलिस विभाग कटंगी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए बिना नंबर के दो ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है जिसमें एक ट्रैक्टर चालक विक्की सैयाम ग्राम हरदौली तहसील तिरोड़ी निवासी और दूसरा ट्रैक्टर चालक रितिक हांडके ग्राम बोनकट्टा तहसील तिरोड़ी निवासी है खनिज निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया l

कटंगी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार की जाएंगी।

बसंत पाटिल
खनिज निरिक्षक
कटंगी

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top