रायपुर में युवती को ट्रक से कुचलने का वीडियो : टायर चढ़ने से भेजा बाहर आया, सिर-छाती की हड्डियां चूर-चूर, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

रायपुर में 27 साल की युवती को तेलीबांधा चौक पर एक ट्रक ने कुचल दिया है। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवती के सिर और छाती की हड्डियां चूर-चूर हो गई हैं। एक्सीडेंट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवती का नाम एल.तान्या रेड्डी है। घटना करीब 11:30 बजे की है। वह मैग्नेटो मॉल की तरफ से शहर के भीतर मरीन ड्राइव की ओर आ रही थी, तभी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गई। फिलहाल कांग्रेस स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक रेड सिग्नल होने के कारण ट्रक खड़ा हुआ था, जो मैग्नेटो मॉल की तरफ से टाटीबंध की ओर जा रहा था। सिग्नल ग्रीन होते ही ट्रक आगे बढ़ा। इस दौरान स्कूटी को ट्रक ड्राइवर ने लेफ्ट तरफ के चक्के से अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि युवती की स्कूटी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आई। जिसे ट्रक ड्राइवर ने देखा नहीं और गाड़ी आगे बढ़ा दी। एक्सीडेंट होते ही स्कूटी ट्रक के सामने के हिस्से में फंस गईं। जिससे तान्या ट्रक के पिछले चक्के में दब गई।

सिर और सीने की हड्डियां बुरी तरह चूर-चूर

बताया जा रहा है कि हादसे में उसके सिर और सीने की हड्डियां बुरी तरह चूर-चूर हो गई है। मौके पर उसकी मौत हो गई। सिर पर टायर चढ़ने से भेजा बाहर आ गया है। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने धीरे-धीरे जाम को क्लियर करवाया।

तान्या अपने गोल्डन स्काई अपार्टमेंट फेज-2 वीआईपी रोड से स्कूटर से शहर की तरफ जा रही थी। हादसे के दौरान पुलिस को एक बैग भी मिला है। आशंका है कि युवती कहीं जॉब पर जा रही थी।

परिजनों को दी गई सूचना

तेलीबांधा पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने युवती की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर रामप्रवेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। ट्रक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले का है।

कांग्रेस करेगी स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि प्रशासन से लंबे समय से तेलीबांधा में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिस वजह से घटना हुई है। आज शाम 4 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता तेलीबांधा पहुंचकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करेंगे।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top