कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल ग्रामीणों को संबोधित करते हुए।

प्रहलाद पटेल बोले- डाबरी से लांजी तक सड़क बनेगी : मार्च 2026 तक काम पूरा होगा, बैहर में पहली बार मंत्री का दौरा

बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दक्षिण बैहर में पहली बार मंत्री का दौरा हुआ है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने बिरसा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चौरिया का दौरा किया। उन्होंने गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत देवनदी के उद्गम स्थल का पूजन किया।

मंत्री पटेल ने डाबरी से लांजी मार्ग के निर्माण और पंचायत में 25 लाख से अनाज भंडार सह सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की है। साथ ही वादा किया कि आगामी मार्च 2026 तक यह दोनों कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

लेकिन जिस तरह से डाबरी से लांजी का मार्ग दुर्गम और घुमावदार है। उससे लगता नहीं कि यह मार्च 2026 तक पूर्ण हो पाएगा। हालांकि इस 30.60 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 2018 से विवाद में फंसा रहा।

स पर मंत्री ने कहा कि पुराने कॉन्ट्रैक्ट को टर्मिनेट कर नया टेंडर बुलाया गया है। जिसमें पांच लोगों ने टेंडर भरा है। जिसमें डिसप्यूट है, उसे कल वह क्लियर कर देंगे।

मंत्री बोले- नर्मदा के 247 जगहों पर किया जाएगा पौधारोपण

उद्गम स्थल से पानी के सूख जाने के पीछे उन्होंने यहां पौधों की कटाई और बोरिंग को इसका कारण बताते हुए कहा कि नदियों के जल को संरक्षित करने की जिम्मेदारी अकेली सरकार की नहीं बल्कि आम जनता की भी है।

उन्होंने बताया कि नर्मदा के 247 जगहों पर सघन वृक्षारोपण किया जाएगा और अब वृक्षारोपण वहीं होगा, जहां फेसिंग लगी होगी।

मंत्री ने लोगों का स्वागत किया

चौरिया, बैहर क्षेत्र का अंतिम गांव है। यह लांजी विधानसभा क्षेत्र की सीमा से जुड़ा है। मंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का जिक्र करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को अंतिम स्थान तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम में एक अनूठी पहल की गई। मंत्री पटेल और सांसद भारती ने अपना स्वागत कराने की बजाय ग्राम के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पमाला से सम्मान किया। सुरक्षा के लिए हॉकफोर्स के जवान तैनात रहे।

मंत्री ने बताया कि इस वर्ष वे 19 नदियों के उद्गम स्थल गए हैं। इनमें से 16 स्थानों पर जल मिला है। उन्होंने देवनदी के उद्गम से जल की धारा के लिए ग्रामीणों की सराहना की।

कार्यक्रम में पंचायत ने विकास कार्यों की मांग रखी। इनमें 2 प्राथमिक शाला भवन, 2 सोसाइटी भवन, 2 आंगनबाड़ी भवन और डाबरी से लांजी मार्ग का निर्माण शामिल है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top