छत्तीसगढ़ आए पाकिस्तानी-बांग्लादेशियों पर फैसला आज:गृह विभाग की बैठक में होगी समीक्षा, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कार्रवाई करेंगे, SSP को निर्देश का इंतजार

छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों का क्या करना है, इसे लेकर आज राज्य सरकार फैसला लेगा। मंत्रालय में गृह विभाग बड़ी बैठक लेगा। पुलिस ने पाकिस्तान से आए लोगों की लिस्टिंग की है। लेकिन आधिकारिक तौर पर यह जानकारी गृह विभाग ने सार्वजनिक नहीं की है कि, कितने पाकिस्तानी या बांग्लादेशी इस समय छत्तीसगढ़ में हैं।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, पाकिस्तान से आए लोगों का मेडिकल वीजा, लॉन्ग टर्म वीजा, शॉर्ट टर्म वीजा को लेकर अब तक क्या कुछ हुआ है। इसकी समीक्षा की जाएगी। जो सस्पेक्टेड हैं, यहां आकर रह रहे हैं, उनकी भी जानकारी है। उन पर जांच की प्रक्रिया क्या हो यह निर्धारित करेंगे।

इस बैठक में भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। पाकिस्तान के पीड़ित रायपुर आए हैं, उनसे संबंधित निर्देश केंद्र सरकार से ले रहे हैं। बाकी जो यहां आए हैं, उनको वापस जाना ही होगा, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किन पाकिस्तानी नागरिकों का भारत वीजा खत्म हो रहा है?

भारत की नेशनल सिक्योरिटी पर फैसला लेने वाली सबसे बड़ी बॉडी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने पाकिस्तान से जुड़े 5 बड़े फैसले लिए। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों का इंडियन वीजा रद्द करना भी शामिल था।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 23 अप्रैल को बताया था कि, पाकिस्तानी नागरिकों के 14 कैटेगरी के वीजा रद्द किए जाएंगे। 13 कैटेगरी के वीजाधारकों को पहले 25 अप्रैल तक भारत छोड़ना था। हालांकि इसे 2 दिन बढ़ा दिया गया था। यानी 27 तक इन लोगों को हर हाल में भारत छोड़ना था।

पाकिस्तान से किस तरह के वीजा मिलते हैं

SAARC वीजा: 1992 में SAARC वीजा छूट स्कीम शुरू हुई, ताकि बार-बार वीजा प्रोसेस की जरूरत न पड़े। इनमें जज, खिलाड़ी जैसे हाई-प्रोफाइल लोग शामिल होते हैं। इनमें आम नागरिक शामिल नहीं हैं।
बिजनेस वीजा: भारत में बिजनेस के लिए आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए।
विजिटर वीजा: परिवार या रिश्तेदारों से मिलने के लिए जारी किए जाते हैं।
जर्नलिस्ट वीजा: न्यूज एजेंसी, मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए।
कॉन्फ्रेंस वीजा: सेमिनार या सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए।
ट्रांजिट वीजा: भारत के रास्ते तीसरे देश जाने के लिए।
ग्रुप टूरिस्ट वीजा: पाकिस्तानी पर्यटकों के ग्रुप को भारत में घूमने के लिए।
माउंटेनियरिंग वीजा: भारत में माउंटेन ट्रैकिंग के लिए आने वाले विदेशियों के लिए।
फिल्म वीजा: भारत में फिल्म, टीवी शो या सिनेमैटिक एक्टिविटी के लिए।
स्टूडेंट वीजा: यह भारत में पढ़ाई करने के लिए विदेशी छात्रों को दिया जाता है।
पिलग्रिम और ग्रुप पिलग्रिम वीजा: किसी एक पाकिस्तानी नागरिक या ग्रुप को भारत में तीर्थयात्रा करने के लिए।
वीजा ऑन अराइवल: यह वीजा भारत में आने पर ही मिल जाता है। हालांकि पाकिस्तान के लिए वीजा ऑन अराइवल पर पाबंदी है।
किन पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत है?

भारत सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी करती है। एक मरीज के साथ मैक्सिमम 2 अटेंडेंट्स या परिजनों की एंट्री होती है। इन्हें भी देश छोड़ने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है।

मानवीय आधार पर इन नागरिकों को अन्य वीजा होल्डर्स की तुलना में 2 दिन ज्यादा दिए, ताकि वे अपना इलाज पूरा कर सकें और सुरक्षित वापस जा सकें। मेडिकल वीजा धारकों को अपने इलाज के दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है, ताकि जांच के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

इसके अलावा नई दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के डिफेंस, नेवी और एयरफोर्स के डिप्लोमैट्स को ‘अन वॉन्टेड पर्सन’ घोषित किया गया। इन्हें 30 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा

यह लोग कर रहे छत्तीसगढ़ में बसने की मांग

हाल ही में उपमुख्यमंत्री शर्मा से मिलने पहुंचे सुखदेव लुंद पाकिस्तान में सिंध के घोटकी जिला के खानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वहां हिंदुओं की आबादी 3-4 हजार है। सुखदेव फिलहाल 45 दिनों के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार पहुंचे। साथ में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

इनके अलावा रवि लुंद, निर्भय बत्रा, रोशन लाल और महेंद्र लाल भी अपने परिजन के साथ उसी दिन रायपुर पहुंचे। दल में 24 सदस्य हैं। इसके अलावा लगभग 100 और लोगों का जत्था भी लगभग एक माह पहले से रायपुर में है।

पाकिस्तानी हिंदुओं को केंद्र सरकार ने छूट दी

पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान से आए मुस्लिमों पर सख्ती है। 7 दिन में सभी को भारत छोड़ना होगा। हालांकि विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि ज‍िन पाकिस्तानी हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा जारी किए गए हैं, उन्हें वापस नहीं जाना होगा।

पाकिस्तान से बड़ी संख्या में हिन्दू पलायन कर भारत आए हैं। यहां की नागरिकता के ल‍िए आवेदन कर रहे हैं। भारत सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने के निर्णय के बीच विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पहले से जारी किए गए लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर लागू नहीं होगा।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top