मंत्री विजय शाह के बयान पर बवाल : सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सुफियान अली कुरैशी का जोरदार स्वागत

भोपाल – पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के उत्तराधिकारी सुफियान अली कुरैशी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद प्रथम बार समाजवादी पार्टी कार्यालय भोपाल में आगमन पर स्वागत तथा मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन।

समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश को आज उस समय एक नई संगठनात्मक मजबूती प्राप्त हुई जब पूर्व राज्यपाल स्व. अजीज कुरैशी के उत्तराधिकारी सुफियान अली कुरैशी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने उनकी राजनीतिक सूझबूझ, सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और युवाओं ने भी समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। यह एक स्पष्ट संकेत है कि मध्य प्रदेश में समाजवादी विचारधारा फिर से जनमानस में विश्वास कायम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना के संबंध में दिए गए अपमानजनक और शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा की। पार्टी का मानना है कि इस प्रकार के बयान हमारे वीर सैनिकों के बलिदान और सम्मान का अपमान हैं।

समाजवादी पार्टी यह माँग करती है कि:

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह, जिन्होंने भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक और असंवेदनशील बयान दिया था, उन्हें उनके पदों से तत्काल हटाया जाए।

समाजवादी पार्टी हर हाल में संविधान, सेना और राष्ट्र की गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top