मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक : विदेशी नागरिकों को बाहर करने के अभियान पर चर्चा संभव, STF बनाने पर सरकार फैसला ले सकती है

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक चल रही है। मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। प्रदेश में सरकार बांग्लादेश से आए विदेशी नागरिकों को बाहर करने का अभियान शुरू करने जा रही है।

कैबिनेट में इसे लेकर चर्चा मुमकिन है। इसके लिए बनने वाली स्पेशल टास्क फोर्स को लेकर दिशा निर्देश तय किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

पिछली बैठक में सरकार ने छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को बहाल करने का फैसला किया था। ये सभी सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर एडजस्ट किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू करने का भी फैसला लिया गया था।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top