करौंदी में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन,जनपद सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू व सरपंच दुर्गा बाई बनवासी हुईं शामिल

डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदी में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत शुक्रवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया ।

यहां कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम कन्या पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में लाड़ली बालिकाओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना दुबे, प्रमिला साहू और गौरी बनवासी के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू और सरपंच दुर्गा बाई बनवासी का तिलक वंदन और पुष्पगुच्छ भेंट कर बैठकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू ने मध्य प्रदेश शासन की लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इससे हमारी बेटियों को बहुत लाभ मिल रहा है।

इसी उपलक्ष्य में हमने एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम के तहत पौधारोपण भी किया है। आप लोग भी पौधारोपण अवश्य करें और बेटियों को खूब पढ़ाएं।
कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू, सरपंच दुर्गा बाई बनवासी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र क्रमांक 1 रंजना दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र क्रमांक 2 प्रमिला साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संजयनगर केंद्र गौरी बनवासी, सहायिका सिया बाई साहू, प्यारी बाई बरमैया, राधिका साहू सहित गांव की महिलाएं एवं लाड़ली बालिकाएं मौजूद रहे।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top