दोस्त की शादी में शामिल हुए दो युवकों में नागिन डांस की फरमाइश को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे के पेट में चाकू मार दिया और चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पाटन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
” आरोपी और घायल एक ही मोहल्ले के हैं। आरोपी नीलेश सब्जी का काम करता है, जबकि साहिल प्राइवेट जाॅब करता है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों का पहले कभी विवाद नहीं हुआ। डीजे में डांस और मनचाहे गाने को लेकर विवाद हुआ था। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।