मीनाक्षी तालाब निर्माण में अनियमितता : मजदूरी घोटाले पर ग्रामीणों का हंगामा, सचिव और मेट पर आरोप

बालाघाट के कटंगी जनपद के नवेगांव ग्राम पंचायत में मीनाक्षी तालाब निर्माण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामीण मजदूरों ने पंचायत सचिव और मेट पर गंभीर आरोप लगाए।

ग्रामीण रतनलाल सोनवाने ने बताया कि तालाब का निर्माण उनके और उनके चाचा के खेत में हो रहा है। वहां सिर्फ 21 मजदूर काम कर रहे हैं, लेकिन मजदूरी 54 से 75 लोगों की दर्ज की जा रही है।

महिला मजदूर मीना टेंभरे ने शिकायत की कि सचिव ने निर्धारित 240 रुपए की जगह मात्र 209 रुपए मजदूरी दी। विरोध करने पर सचिव ने उन्हें धमकाया और कहा कि काम कम करने के कारण मजदूरी काटी गई है।

सरपंच प्रतिनिधि युवराज वाघाड़े का कहना है कि पंचायत में स्थायी सचिव नहीं है। रोजगार सहायक को सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह सरपंच से योजनाओं के क्रियान्वयन पर कोई चर्चा नहीं करता। सरपंच ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर रोजगार सहायक से बात की जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी सचिव और मेट के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका आरोप है कि सचिव शासन की राशि में अनियमितता कर रहा है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top