हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपियों की पिटाई,भगवा गमछा डालने पर भड़के आरोपियों की पिटाई, वकीलों ने कोर्ट परिसर में पीटा, 

एमपी न्यूज़ -राजधानी भोपाल में हुए अजमेर कांड-2 के आरोपियों की वकीलों ने पिटाई कर दी. कोर्ट में आरोपियों को भगवा रंग का गमछे में देख वकील भड़क उठे और जमकर लात-घूंसे बरसा दिए.

भोपाल लव जिहाद – मध्यप्रदेश के भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपियों की वकीलों ने कोर्ट परिसर में पिटाई की. जब आरोपियों को भगवा रंग का गमछा डालकर कोर्ट में पेशी पर लाया गया, तो वकील भड़क उठे. जैसे ही पुलिस आरोपियों को लेकर कोर्ट रूम पहुंची, तो वकीलों ने हंगामा कर दिया. आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मामला बिगड़ता देख कोर्ट परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों की रिमांड को बढ़ा दिया है. वहीं इस मामले में चौथी पीड़िता भी सामने आई है. उसकी शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने चौथी एफआईआर दर्ज की.

कोर्ट में वकीलों ने की पिटाई

पुलिस ने आरोपी फरहान, अली और साहिल को करीब 4 बजे कोर्ट में पेश किया. हंगामे को देखते हुए शाम 7:30 बजे तक आरोपियों को कोर्ट रूम में ही रखा गया. बाद में आरोपियों को कड़े पहरे के बीच कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया. जैसे पुलिस आरोपियों को बाहर निकालने लगी तो वकीलों ने फरहान खान और अली खान को पीट दिया.

पुलिस ने जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया

इससे पहले सोमवार को ही पुलिस ने आरोपियों का बागसेवनिया थाने के सामने जुलूस निकाला। इस दौरान उनसे उठक-बैठक भी लगवाई। इसके बाद सभी को पुलिस ने भोपाल कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी फरहान को 30 अप्रैल तक और आरोपी अली को 2 मई तक पुलिस को रिमांड पर सौंपा है। बता दें कि फरहान को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर ले रखा था। सोमवार को उसकी रिमांड अवधि खत्म हुई थी। इसी की निशानदेही पर साहिल और अली की गिरफ्तारी की गई थी।

अली को सोमवार सुबह ही गिरफ्तार किया
डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार तड़के सैयद अली को उसके निजामउद्दीन स्थित एक घर से गिरफ्तार किया है। यहां वह एक महिला मित्र के साथ रह रहा था, ऐसी जानकारी मिली थी। हालांकि जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई। अन्य कोई महिला मित्र भी सामने नहीं आई है। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

भागने के प्रयास में अली का पांव टूटा
पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी अली ने भागने का प्रयास किया था। दीवार फांदने के दौरान उसके एक पांव में फ्रैक्चर आया है। पुलिस फरारी के दौरान अली का सहयोग करने वालों की भी जानकारी जुटा रही है। फरारी के दौरान उसकी मदद करने वालों को भी सहयोगी बनाया जा सकता है।

मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपियों पर हमले की कोशिश
सोमवार की दोपहर को तीन बजे पुलिस आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जेपी अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी सहित अन्य हिंदू वादी संगठनों के नेता और कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पीटने का प्रयास किया। पुलिस वाहन के आगे जमकर नारेबाजी की। आरोपियों को बचाने पुलिस टीम उन्हें वाहन सहित लेकर लौट गई। करीब 20 मिनट बाद दोबारा पहुंची पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया।
‘निक्की’ बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था साहिल
इधर, इस मामले में सोमवार को चौथी पीड़िता सामने आई। उसकी शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने चौथी एफआईआर दर्ज की। साहिल पर छेड़छाड़ और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा लगाई गई है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया- साहिल ने फेसबुक पर निक्की नाम से फेसबुक आईडी बना रखी थी। वह हिंदू बनकर हिंदू लड़कियां फंसाता था। पुलिस उसका पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है।

केस का एक आरोपी कर चुका है सुसाइड
रेप केस के आरोपियों में शामिल हमीद नाम का एक युवक अशोका गार्डन इलाके में रहता था। इसके रूम का इस्तेमाल एक पीड़िता के साथ रेप करने में किया गया था। डीसीपी संजय अग्रवाल के मुताबिक हमीद 4 महीने पहले सुसाइड कर चुका है। उसने खुदकुशी क्यों की, सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ था।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top