सीएम बोले- नक्सलियो सरेंडर करो, नहीं तो मार दिए जाओगे : लाल सलाम वालों को जीने का हक नहीं; 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती को मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि सरेंडर हो जाओ, नहीं तो मार दिए जाओगे।

उन्होंने कहा कि अन्याय करने वाले, अनावश्यक रूप से लोगों का खून बहाने वाले और लाल सलाम करने वालों को जीने का हक नहीं देंगे। आपको इस धरती पर जीने का हक नहीं देने वाले।

सीएम ने नक्सलियों को लेकर कहा कि हमारे भोले-भाले लोगों के बीच आप भ्रम फैलाते हो, झूठ बोलते हो। कायराना हरकत करते हो, ऐसे लोगों से निपटने में सरकार सक्षम है। पुलिस बल की मदद से समाज अब सामने खड़ा हो रहा है। जहां जरूरी होगा, वहां कार्यक्रम करेंगे। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार अभियान चला रही है।

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार को बालाघाट में क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में शामिल हुए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती को भी मंजूरी दे दी। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। दो महीने पहले सीएम ने उज्जैन में इसकी घोषणा की थी।

64 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया
बालाघाट के रानी अवंतीबाई स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने सीएम को सलामी दी। सीएम ने इस कार्यक्रम में करीब 169.19 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

सीएम ने 19 फरवरी को चार महिला नक्सलियों के एनकाउंटर वाली टीम में शामिल 64 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया। सीएम और प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर स्टार लगाया। इनमें हॉक फोर्स के 62, पुलिस बल का एक और 36वीं बटालियन का एक जवान शामिल है।

पुलिस ने बालाघाट को नक्सल प्रभावित जिलों से निकाला
सीएम ने कहा कि बालाघाट 12 सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की श्रेणी में था। इसे इससे बाहर लाने का श्रेय पुलिस जवानों को जाता है। पुलिस जवानों के अदम्य साहस से सरकार गौरवान्वित होती है। समाज के लिए काम आने वाले जवानों के लिए सैल्यूट है।

हमारी सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी भारतीय सेना ने सीमा पर अदम्य शौर्य दिखाया। 3-4 दिन की कार्रवाई में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी किया
सीएम ने बालाघाट में 69.80 करोड़ की लागत से बनने वाले आयुर्वेदिक कॉलेज का भी भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुले हैं। इसी साल 8 नए मेडिकल कॉलेज खुलने वाले हैं। पहले 12 आयुर्वेदिक कॉलेज थे। वर्तमान में 50 आयुर्वेदिक कॉलेज चल रहे हैं। इसके अलावा 11 कॉलेज और खोले जाने हैं।

सीएम ने जिन 169. 80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी उनमें 86.227 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 82.97 करोड़ के नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 34, लोक निर्माण विभाग के 23, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की 10 सड़कें और अन्य विभागों के विकास कार्य शामिल हैं।

सीएम के साथ शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, डीजी कैलाश मकवाना सहित सांसद, विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लांजी बावड़ी का निरीक्षण भी किया।

बालाघाट में सीएम का यह छठवां दौरा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री 21 फरवरी, 29 जून, 5 अगस्त, 3 दिसंबर 2024 और 1 मार्च को जिले का दौरा कर चुके हैं।

19 फरवरी को मारी गई थी 4 महिला नक्सली

19 फरवरी को मारी गई थी 4 महिला नक्सली

बालाघाट पुलिस ने 19 फरवरी को गढ़ी थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में 4 हार्ड कोर महिला नक्सलियों को मार गिराया था। इन नक्सलियों पर 62 लाख की इनाम घोषित किया गया था। कान्हा के वनक्षेत्र सूपखार के घने जंगलों में यह मुठभेड़ हुई थी। इसमें भोरमदेव कमेटी की एक कमांडर और तीन एसीएम स्तर की महिला नक्सली मारी गईं थी।

इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया गया है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top