20 मई को कैबिनेट की बैठक : 19 मई को इंदौर आएंगे सीएम और मंत्रीगण, सराफा बाजार चौपाटी भी जाएंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई को इंदौर में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक प्रशासनिक दृष्टि से जितनी अहम है, उतनी ही सांस्कृतिक और विकासात्मक दृष्टि से भी इंदौर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महापौर पुष्य मित्र भार्गव एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इस बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। कैबिनेट बैठक के साथ-साथ प्रस्तावित विशेष कार्यक्रमों और शहर के प्रमुख स्थलों के दौरे की रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है।

19 मई की रात सीएम और मंत्रीगण आएंगे इंदौर

महापौर पुष्य मित्र भार्गव एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव 19 मई की रात को समस्त मंत्रिमंडल के साथ इंदौर आएंगे। इस दिन सीएम डॉ. मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथ लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में माता अहिल्या पर आधारित नाट्य मंचन भी देखेंगे। साथ ही सराफा बाजार चौपाटी भी जाएंगे। 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम के नेतृत्व में इंदौर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इनमें विशेष रूप से वे प्रोजेक्ट शामिल होंगे, जिन्होंने शहर को देश में नंबर वन बनाया है। उसमें हुकुमचंद मिल, इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट, स्वच्छता और डिजिटलाइजेशन शामिल है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top