भोपाल में हथियारबंद युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी : घर के बाहर किया हमला; तीन दिन पहले जेल से रिहा हुआ था

भोपाल में एक हिस्ट्रीशीटर युवक को बदमाशों ने घर के बाहर ही गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना गुरुवार शाम 4.20 बजे ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि घायल युवक अरमान हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। उस पर हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज था। तीन दिन पहले ही जेल से छूटा था। गुरुवार को वह अपनी मौसी के घर बाग फरहत अफज़ा गया था, जहां उसके बाहर खड़े होने के दौरान हमला हुआ।

पिस्टल लेकर आया युवक और किया फायर
मौके पर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि फैसल नाम का युवक पिस्टल लेकर आता है और सीधे गोली चला देता है। उसके साथ तीन अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में धारदार हथियार हैं। चार से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से हमला किया।

सात महीने पहले हुआ था आरोपियों से विवाद
पुलिस के अनुसार के अनुसार, अरमान और फैसल के बीच सात महीने पहले विवाद हुआ था। उसी विवाद में अरमान आरोपी बनकर जेल गया था। अब जेल से छूटने के कुछ दिन बाद ही फैसल और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

फिलहाल, अरमान की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। हमलावरों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- 4-5 बदमाश हथियार लेकर आए
घटना के चश्मदीद अरबाज खान ने बताया कि हम घर के बाहर खड़े थे। तभी 4 से 5 लोग आए, उनके पास कट्टा था और कुछ के पास छुरियां भी थीं। उन्होंने आते ही गोली चला दी। हमारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया और अरमान को गोली मारकर फरार हो गए। उन्होंने अरमान को देखते ही पास आकर गोली चलाई। मैंने उसे बचाने की कोशिश की थी। इसके बाद वे दोबारा लौटे और गाड़ी को तोड़ दिया।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top