बालाघाट की घटना:फसल की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ का हमला, मौत

शनिवार सुबह बालाघाट में कटंगी रेंज के कुडवा कॉलोनी के पास खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बाघ शरीर का निचला हिस्सा खा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम लोग रोज की तरह सुबह पांच बजे खेत में काम करने पहुंच गए थे। करीब 6 बजे बाघ ने पीछे से प्रकाश पाने (45) पर हमला कर दिया। हम लोग चिल्लाते हुए वहां से भागे। थोड़ी दूर जाकर हमने पत्थर फेंककर बाघ को भगाने की कोशिश भी की। तब तक बाघ उसे अपना शिकार बना चुका था।

हम लोगों ने देखा कि बाघ प्रकाश को जबड़े में दबाकर घसीटते हुए खेत में ले गया और बैठ गया। इस बीच वो दो बार दहाड़ा भी। घटना के बाद वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वन चौकी का घेराव कर दिया।

ग्रामीण बोले- वन विभाग को आगाह किया था
ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग एक हफ्ते पहले से वन विभाग के अफसरों को बता रहे थे कि हमारे खेतों में बाघ घूम रहा है। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। वन विभाग की लापरवाही की वजह से हमारे साथी की मौत हो गई। बाघ के हमले से पहले भी मौतें हो चुकी हैं।

घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए...

वन चौकी पहुंची पुलिस, समझाइश दी
कटंगी थाना प्रभारी कौशल सूर्या ने बताया कि ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है। मृतक का शव बरामद कर लिया है। घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ ही एसडीएम, वन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।

रेंजर बाबूलाल ने बताया कि तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा निवासी प्रकाश पाने के शरीर पर कई जगह गहरे निशान हैं। जांघ के पास का हिस्सा बाघ खा गया है।

ग्रामीणों ने बीटगार्ड को घेरकर पीटा
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने बीटगार्ड गुलाब सिंह उईके को घेरकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा दो-तीन दिन पहले बाघ ने बकरी का शिकार किया था। इसकी सूचना बीटगार्ड को दी गई थी। तब उसने कहा था कि बाघ ने किसी आदमी को तो नहीं मारा। दो दिन बाद आदमी का शिकार कर लिया। इसी बात को लेकर लोग आक्रोशित थे।

बाघ को रेस्क्यू करने बुलाई गई टीम
एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे ने बताया कि किसान को बाघ खेत से कुछ दूर खींचकर ले गया था। बुजुर्ग के निचले शरीर को खा गया है। पंचायत की ओर से परिवार को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। वनविभाग की ओर से मृतक को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगवाकर ट्रैंकुलाइज टीम को बुलाया जा रहा है।

सीएम ने घटना पर जताया दुख

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top