बालाघाट में समता तालाब में अतिक्रमण हटाने का विवाद:मकान तोड़ने के बाद मलबा हटाने पहुंचा प्रशासन, महिला बोली- तीन और लोगों पर नहीं हुई कार्रवाई

बालाघाट के समता तालाब में अतिक्रमण कर बनाए गए मकान का मामला सामने आया है। नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने 1 फरवरी को मनोरमा नागेश्वर का मकान तोड़ा था। महिला की ओर से मलबा नहीं हटाए जाने के कारण सोमवार को प्रशासन और नगरपालिका की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंची।

तालाब का जीर्णोद्धार अमृत 2.0 योजना के तहत किया जा रहा है। इस पर 1.85 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें तालाब का गहरीकरण, चारों ओर पीचिंग, फेंसिंग, पौधारोपण और वेस्ट वियर का काम शामिल है। मलबे के कारण तालाब के गहरीकरण और पीचिंग के काम में बाधा आ रही थी।

MP INDIA CHITA SHYOPUR DEL,HI BHOPAL BALAGHAT

कार्रवाई के दौरान महिला मनोरमा नागेश्वर ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उनका कहना था कि तालाब के पास तीन अन्य लोगों ने भी अतिक्रमण किया है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। महिला की नाराजगी को देखते हुए कोतवाली पुलिस की महिला कर्मी उन्हें थाने ले गईं।

नगरपालिका सीएमओ बी.डी. कतरोलिया ने स्पष्ट किया कि मकान तोड़ने से पहले नोटिस दिया गया था। मलबा नहीं हटाने के कारण तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में बाधा आ रही थी, इसलिए सख्ती से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार भूपेंद्रसिंह अहिरवार, नायब तहसीलदार और नगरपालिका का अमला मौजूद था।

तहसीलदार भूपेन्द्रसिंह अहिरवार ने बताया कि 16 चिह्नित अतिक्रमण में तीन अतिक्रमणकारियों के पट्टे का प्रकरण एसडीएम कार्यालय में प्रचलित है, जहां से इसका निराकरण होने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top