मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं में प्रदेश की भावी वैज्ञानिको को तलाशने और उनमे विज्ञान शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने की दृष्टी से विगत 16 वर्षो से मिशन एक्सीलेंस (उत्कृष्टता मिशन) का आयोजन किया जाता रहा है | प्रदेश के छात्रो में लोकप्रिय इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से चयनित बच्चो के दल को किताबी ज्ञान से अलग वास्तविक विज्ञान की दुनिया से रूबरू करवाया जाता है | आज हम सभी की उन्नत जीवन शैली विज्ञान के नित नए आविष्कारो पर ही आधारित है यह बात तो हम सभी जानते है, पर इस आविष्कारो के पीछे नित नये शोध कार्य और इस शोधो को अंजाम देने वाले हमारे कर्मठ वैज्ञानिको, समर्पित प्रयोगशालाओ आदि के साक्षात् दर्शन से जो वातावरण पैदा होता है वह विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम के साथ साथ समर्पित वैज्ञानिक के रूप में अपना कैरियर बनाने की प्रतिबद्धता प्रदान करता है | इस विज्ञान मंथन यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को जिनमे विज्ञान के प्रति अभिरुचि है, उनकी पहचान करना एवं उनके द्वारा चयनित क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करना है | शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से चलाये जाने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित छात्रो को प्रशिक्षित कर उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा को चिन्हित कर अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से आगे बढाया जाने का कार्य भी हो रहा है |
सर्वप्रथम वर्ष 2007-08 में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 965 मेधावी विद्यार्थियों को विज्ञान मंथन एक्सप्रेस रेलगाड़ी से देश के वैज्ञानिक नक़्शे पर चमक रहे दो शहरो पुणे और बंगलुरु के वैज्ञानिक संस्थानों को देखने का दुर्लभ अवसर मिला, तब से आज तक लगातार 16 वर्षो तक प्रदेश के भावी वैज्ञानिको (विज्ञान मंथन के यात्री) को देश की सभी प्रमुख वैज्ञानिक प्रयोगशालाओ का भ्रमण व साक्षात्कार करवाया जा चुका है |
17 वी विज्ञानं मंथन यात्रा :
कार्यक्रम के लगातार 16 सफल आयोजनों के अनुभवों के आधार पर 17 वीं विज्ञान मंथन यात्रा इस वर्ष 2024-25 अप्रैल माह में दिनांक 21 से 27 तक आयोजित की जा रही है | इस वर्ष कक्षा 10 वी, 11वी और 12वी के केवल विज्ञान विषय लेकर अध्यनरत प्रदेश भर के कुल 375 छात्र-छत्राओ का चयन किया गया है | चयन प्रक्रिया में प्रदेश को 5 विभिन्न जोन (ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ व सेंट्रल) में बांटकर प्रत्येक जोन से 75 प्रतिभागियों का चयन किया गया है | शासन के आरक्षण नियमो का भी पालन इस चयन प्रक्रिया में किया जाना सुनिश्चित किया गया है | परियोजना प्रभारी डॉ विवेक कटारे के अनुसार इन प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तर पर पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर किया गया है | उनके अनुसार कक्षा 10वी के 49 छात्राए तथा 76 छात्रो का चयन हुआ, जबकि कक्षा 11वी के 54 छात्राए तथा 71 छात्रो का चयन हुआ है इसी प्रकार कक्षा 12वी के 48 छात्राए तथा 77 छात्रो का चयन हुआ है | इन छात्र-छत्राओ के नियंत्रण व उपयोगी मार्गदर्शन हेतु प्रदेश के विज्ञान विषय के 33 शिक्षको का भी चयन किया गया है |
यात्रा के लाभ :
योजना में चयनित प्रतिभागियों को जहा एक तरफ देश की प्रतिष्ठित प्रयोशालाओ और समर्पित वैज्ञानिको से रूबरू होने का अवसर मिलता है वहीँ दूसरी ओर यात्रा उपरांत परिषद् द्वारा आयोजित स्कोलरशिप परीक्षा में भाग लेने का अवसर भी मिलता है , जिसमे सफल होने वाले प्रत्येक कक्षा के 20 चयनित विद्यार्थियों को लगातार 5 वर्षो तक रु 12,000/- प्रति वर्ष की स्कोलरशिप भी प्रदान की जाती है |
भ्रमण किये जाने वाले संस्थान :
(1) दिल्ली जाने वाले ग्रुप के विद्यार्थी निम्नानुसार संस्थानों का अवलोकन और वैज्ञानिको से साक्षात्कार करेंगे
National science Centre, National institute of Plant Genomic Research (NIPGR), Indian Agriculture Research Institute (IARI), Rashtrapati Bhawan and Delhi Local
(2) चंडीगढ़ जाने वाले ग्रुप के विद्यार्थी निम्नानुसार संस्थानों का अवलोकन और वैज्ञानिको से साक्षात्कार करेंगे
Central Scientific Instruments Organization (CSIR-CSOIR), Indian Institute of Science Education & Research (IISER), Punjab State Council of Science & Technology (PSCST), National institute of Pharmaceutical Education & Research (NIPER), Government Museum & Art Gallery (DANISC)
इस वर्ष विशेष :
अप्रैल माह में दिनांक 21 से 27 तक आयोजित की जाने वाली 17 वीं विज्ञान मंथन यात्रा में 21अप्रैल (सोमवार) को प्रदेश भर से सभी चयनित विद्यार्थी परिषद् के नेहरु नगर स्थित मुख्यालय भवन में प्रातः 9.00 बजे उपस्थित होंगे | इसी दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ शाम 7.00 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भोज में हिस्सा लेंगे | प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इन चयनित प्रतिभाशाली भावी वैज्ञानिको के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमे भोपाल शहर के सभी वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिको की भी उपस्थिति रहेगी | इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस वर्ष की विज्ञान मंथन यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे |
इस वर्ष कुल चयनित 375 विद्यार्थियों को 02 पृथक ग्रुप में विभाजित किया गया है जिनमे से एक ग्रुप चंडीगढ़ जायेगा और दूसरा ग्रुप दिल्ली स्थित संस्थानों का अवलोकन करेगा | चंडीगढ़ जानेवाले ग्रुप का नाम “सीवी रमन ग्रुप” होगा जबकि दिल्ली जानेवाले ग्रुप का नाम “एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप” रखा गया है | चंडीगढ़ जानेवाले “सीवी रमन ग्रुप ” में कक्षा11वी एवं 12वी के छात्र-छात्राए होंगे जबकि “एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप”में 10वी के छात्र-छात्राए होंगे |
दोनों ही समूह दिनांक 22 अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रातः वन्देभारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे | दिल्ली पहुँचने पर प्रदेश के इन सभी भावी वैज्ञानिको का भव्य स्वागत विज्ञान भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा, जिसमे विज्ञान जगत की अनेको प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति की सम्भावना है
Author Profile

- Reporter
- Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.
Latest entries
CelebrityAugust 4, 2025एससी और एसटी समाज पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शनभीम आर्मी भारत एकता मिशन ने निकाली आक्रोश रैली, कहा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जातिगत भेदभाव
CelebrityAugust 3, 2025‘लव जिहाद’ फंडिंग केस… कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी ने दिल्ली में किया मोबाइल गायब
BusinessAugust 2, 2025किसानों को खाद उपलब्ध कराने में असमर्थ है सरकार-अनुभा मुंजारे
CelebrityAugust 2, 2025बालाघाट में पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
