Kesari Chapter 2 Review: पहले से सेट माहौल में पूरा न्याय नहीं कर पाता सेकंड हाफ, पर मिलेंगे तालियां बजाने वाले मोमेंट

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज हो गई है. इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिशर्स के खिलाफ जालियांवाला बाग में हुए नरसंहार का केस लड़ने वाले वकील शंकरन नायर का किरदार निभाया है. कैसी ये फिल्म? जानने के लिए पढ़िए हमारा रिव्यू.

अक्षय कुमार इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिशर्स के खिलाफ जालियांवाला बाग में हुए नरसंहार को लेकर केस लड़ने वाले वकील शंकरन नायर का किरदार निभाया है. फिल्म में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं. करण जौहर के प्रोडक्शन और करण सिंह त्यागी के निर्देशनमें बनी ‘केसरी चैप्टर 2’ कैसी है, पढ़िए हमारे रिव्यू में

Kesari Chapter 2 कहानी : ये कहानी है सी शंकरन नायर की,जो एक वकील थे. अंग्रेज सरकार में अच्छे ओहदे पर भी थे, कांग्रेस के प्रेजीडेंट रहे, जलियांवाला बाग कांड के बाद उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया,और एक केस लड़ा. क्या था ये केस, क्यों उन्हें ये लड़ना पड़ा, इस केस में क्या हुआ, ये सब आपको थिएटर जाकर देखना चाहिए. 

कैसी है फिल्म

इसे फिल्म नहीं एक्सपीरियंस कहा जाना चाहिए, ये फिल्म आपको पहले फ्रेम से बांध लेती हैं और फिर बस आप इस एक्सपीरियंस का हिस्सा हो जाते हैं. आप जलियांवाला बाग कांड के पीड़ितों का दर्द महसूस करते हैं, उनकी चीखें आपको सुनाई देती हैं. आपके अंदर भी वो गुस्सा आता है जो सी शंकरन नायर के अंदर था. ये फिल्म एक सेकेंड के लिए आपको पलक झपकने का मौका नहीं देती और ऐसी फिल्म के दौरान फोन तो देखना भी नहीं चाहिए क्योंकि ये ऐसी फिल्मों की तौहीन होती है और ये बाद अक्षय कुमार ने खुद कही भी थी और ये फिल्म देखते हुए आपको उनकी ये बात सही भी लगती है. आप हैरान होते हैं कि हमारे देश में ऐसे हीरो हुए और हमें पता ही नहीं, कोर्ट के सीन कमाल के हैं. इसे इस साल की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म तो कहा ही जाना चाहिए. इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म भी कहा जाना चाहिए.

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top