माता-पिता के सामने बेटी की चाकू मारकर हत्या : आरोपी ने भागते हुए मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंका; हमले में पिता गंभीर घायल

सिवनी में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 11वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। खास बात यह है कि आरोपी ने लड़की के माता-पिता के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया।

ये घटना जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के कटिया गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। 17 साल की नाबालिग खेत में मक्का तोड़ रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला युवक पुरुषोत्तम ठाकुर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

कुछ दूरी पर लड़की के माता-पिता भी काम कर रहे थे। वे आरोपी को पकड़ न सकें, इसलिए उसने भागते समय मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने लड़की के पिता पर हमला कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से मिला देसी कट्‌टा और मोबाइल
कान्हीवाड़ा थाना पुलिस के मुताबिक, मौके से देसी कट्‌टा और मोबाइल मिला है। उसकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी पुरुषोत्तम ठाकुर की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की पर बुरी नजर रखता था। चार दिन पहले ही लड़की की मां ने आरोपी की बहन से उसकी शिकायत की थी। माना जा रहा है कि इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात की।

थाना प्रभारी प्रीतम तिलगाम ने बताया कि आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने हत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top