3 बेटियों को जहर खिला कर खुद भी सुसाइड किया:हरियाणा से शादी कर में MP गया था परिवार का भिवानी में किया गया चारों का अंतिम संस्कार

हरियाणा के भिवानी जिले के व्यक्ति ने मध्य प्रदेश के दमोह में 3 बेटियों के साथ जहर निगल लिया। इससे चारों की मौत हो गई। वह पत्नी और तीनों बेटियों के साथ ससुराल में साले की शादी में शामिल होने गया था।

वहां शराब पीकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। पत्नी ने उसे बारात में नहीं जाने दिया। कुछ दिन वह ठीक रहा। मंगलवार को वह तीनों बेटियों, महक (डेढ़ साल), खुशी (5) और खुशबू (7) को समोसे खिलाने के बहाने ले गया और जहर खिला दिया। महक और खुशी ने वहीं पर दम तोड़ दिया। जबकि, खुशबू की अस्पताल ले जाने तक मौत हो गई।

आज ही दोपहर करीब 1 बजे भिवानी के ही गांव बिड़ोला में बच्चियों को दफनाया गया, साथ ही आरोपी विनोद का अंतिम संस्कार किया गया। विनोद को उसके बड़े भाई राजेश ने मुखाग्नि दी।

 भिवानी स्थित उसके गांव बिड़ोला में संपर्क किया तो पता चला था कि उसका घर बंद है। वहां बड़े भाई सूरजा ने कहा कि उसका छोटा भाई विनोद खेती करने के साथ डंपर चलाता था। उन्हें फोन पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है।

मृतक की पत्नी ने घटना को लेकर क्या कहा…

5 मई को भाई की शादी थी, मैं 11 अप्रैल को आई: मृतक विनोद की पत्नी जूली अहीरवाल ने बताया- 5 मई को भाई की शादी थी। मैं तीनों बेटियों को लेकर 11 अप्रैल को अपने मायके मध्य प्रदेश के दमोह के मुहरई गांव आई। मेरे पति 25 अप्रैल को आए थे।
पति ने झगड़ा किया तो बारात में नहीं जाने दिया: उसने बताया- बारात के दिन पति ने शराब पीकर झगड़ा किया, इसलिए मैंने उन्हें बारात में नहीं जाने दिया। इसके बाद दो-तीन दिन उन्होंने और शराब पी। परिवार के लोगों के समझाने पर कुछ दिन वह ठीक रहे।
सुबह बेटियों को समोसा खिलाने बाजार ले गया: जूली ने कहा- मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रोज की तरह बेटियों को लेकर बाजार में समोसा खिलाने वह पड़ोसी गजेंद्र की बाइक लेकर गए थे। कुछ देर बाद पड़ोसी बाइक लेकर आ गया। जब उससे पूछा कि मेरे पति और बच्चे कहां है, तो उसने बताया कि वह तालाब पर बैठे हैं।
काफी देर नहीं लौटे, भाई को भेजा तो तड़पते मिले: मृतक की पत्नी का कहना है- काफी देर तक जब चारों नहीं लौटे तो मैंने अपने छोटे भाई को देखने के लिए भेजा, लेकिन तभी सामने से कुछ मोहल्ले के लड़के आए। उन्होंने बताया कि मेरे बच्चे और पति तालाब किनारे तड़प रहे हैं। हम लोग वहां पहुंचे तो सभी तड़प रहे थे।

सास ने कहा- शराब पीकर झगड़ा करते थे दामाद
मृतक की सास जसोदा बाई ने कहा- दामाद बहुत शराब पीता था। शराब पीकर काफी विवाद भी करता था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आज कोई बात ही नहीं थी। रोज की तरह बेटियों को बाजार लेकर गया और तालाब पर ले जाकर उन्हें कुछ खिला दिया। खुद भी खा लिया। समझ में नहीं आ रहा उसने ऐसा क्यों किया।

मृतक के भाई ने घटना को लेकर क्या कहा…

  • विनोद सबसे छोटा था, 10 साल पहले शादी हुई: मृतक विनोद के भाई सूरजा ने कहा- हम कुल 10 भाई-बहन हैं। इनमें 2 बहनें व 8 भाई हैं। विनोद सबसे छोटा था। उसकी करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद विनोद के 3 बेटियां हुईं।
    खेती करता, डंपर भी चलाता, नरेगा का काम ढूंढ रहा था: सूरजा ने आगे कहा- विनोद के हिस्से में करीब ढाई कनाल जमीन आती है। वह पट्‌टे पर जमीन लेकर भी खेतीबाड़ी करता था। वह डंपर भी चलाता था, ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके। मगर, उसकी आर्थिक हालत कमजोर ही थी। इसलिए वह गांव में मनरेगा स्कीम के तहत काम भी खोज रहा था।
    परिवार के साथ अलग रहता था: सूरजा ने बताया- हम सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। इसलिए, विनोद भी परिवार के साथ अलग ही रहता था। पहले उसकी पत्नी और बेटियां ससुराल गईं। फिर वह भी चला गया। इसलिए उसका घर भी बंद है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top