MP INDIA CHITA SHYOPUR DEL,HI BHOPAL BALAGHAT

हिमाचल में संजौली मस्जिद के बाद एक नया विवाद, रातों-रात मजार बनाने का दावा

दिल्ली 

हिमाचल (Himachal News) के बिलासपुर शहर (Bilaspur Mazar Controversy) के सांडू मैदान में मजार को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। इंटरनेट मीडिया पर इस संबंध में वीडियो प्रसारित होने के बाद हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारी तोड़फोड़ करने की बात करने लगे, लेकिन पुलिस ने मौके पर बात कर मामला शांत कर दिया और सवर्ण मोर्चा के लोगों के स्वर भी बदल गए हैं। लेकिन हिंदू रक्षा मंच इसकी आधिकारिक एवं कानूनी जांच करने की बात कर रहा है।

रातों-रात मजार बनाने का दावा

हिंदू रक्षा मंच का दावा है कि यहां मजार नहीं थी व कुछ साल पहले बीबीएमबी की भूमि पर यह अवैध ढांचा बनाया गया है। मजार के आसपास पुराने मंदिर भी हैं, जो गोबिंदसागर झील में डूब गए हैं। इन दिनों जलस्तर कम होने पर मंदिर सामने आ गए हैं।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top