नशाखोरी के खिलाफ महिलाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन

लोकेशन -रामपायली

रिपोर्ट- गीत वैष्णव


भगवान श्री राम बालाजी तीर्थ क्षेत्र रामपायली जिसकी प्रसिद्धी दूर-दूर तक फैली हुई हैं! जहां प्रतिदिन सैकड़ो सनातनी प्राचीन एवं ऐतिहासिक देवालय में प्रभु श्री के दर्शन एवं चंदन नदी के पावन घाट में पिंड तर्पण एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने आते हैं ,वही समाज के दुश्मनों द्वारा इस धर्म नगरी के संस्कारों को दूषित करने कोई कोर- कसर नहीं छोडी़ है ! विकासखंड वारासिवनी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपायली के ग्राम कस्बी टोला की समस्त जागरूक महिलाओं ने सट्टा खिलाने और शराब की अवैध बिक्री के विरोध में मोर्चा खोल रखा है, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है

Screenshot

उन्होंने संवाद में बताया कि सोम ग्रुप की रामपायली में देसी / अंग्रेजी शराब ठेके की बड़ी दुकान है जिसके कर्मचारी गांव- गांव गली मोहल्ले में अपने कोच्चियों द्वारा शराब की अवैध बिक्री करवा रहे है! जिसके परिणाम स्वरुप गांव में लड़ाई झगड़ा , चोरी , घरेलू क्लेश जैसी आदि समस्याओं से हम ग्रहणियों को जूझना पड़ रहा है दिन चढ़ते ही गांव का माहौल खराब होने लगता है, नशा खोरों को हम मौका नहीं देना चाहते इसलिए हर दिन शाम- रात को ग्राम की समस्त जागरूक महिलाओं ने नशाखोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की ठानी है ! हम प्रशासन से सट्टा खिलाने और दारू की अवैध बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हुए रामपायली में संचालित शराब दुकान अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग करती हैं !अन्यथा स्थानीय पुलिस थाना के सामने उग्र विरोध दर्ज कराने की बात कही गई है ।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top