दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 27 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे और कई अन्य घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। इस बीच, उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़वाया। इनमें एक UP के शुभम द्विवेदी थे, जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।
अटैक के बाद देश के अन्य शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दो दिन दौरा छोड़ बुधवार सुबह भारत लौट आए हैं। वे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक करेंगे।
जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
हरियाणा के 26 वर्षीय भारतीय नौसेना अधिकारी की शादी के 6 दिन बाद ही पहलगाम में आतंकवादी हमले में मौत हो गई
विनय नरवाल की शादी 16 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद 19 अप्रैल को उनकी शादी का रिसेप्शन हुआ। कोच्चि में तैनात नरवाल फिलहाल छुट्टी पर थे।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे। इस हमले में एक युवा सैनिक की भी मौत हो गई। भारतीय नौसेना के 26 वर्षीय विनय नरवाल हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट थे और हाल ही में उनकी शादी हुई थी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी बैठक का हिस्सा थे।
सऊदी अरब और ईरान ने क्या कहा
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसे ‘आतंकवादी हमला’ बताया और इसकी कड़ी निंदा की है.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ‘भयानक हमले’ की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना ज़ाहिर की है.
यूएई ने भी एक बयान जारी कर इस हमले को आपराधिक कृत्य बताया और इसकी कड़ी निंदा की है.
यूएई के विदेश मंत्रालय ने ‘भारत सरकार और इस जघन्य हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति’ व्यक्त की.
भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स पर एक बयान जारी कर हमले की कड़ी निंदा की है.
दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार, “नई दिल्ली में स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान का दूतावास जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं.”
दूतावास ने पीड़तों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना ज़ाहिर की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
मंगलवार को जब इस हमले की ख़बर आई, उस समय पीएम मोदी जेद्दा में थे. वहां मुस्लिम वर्ल्ड लीग के सेक्रेटरी जनरल शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने ‘भयानक आतंकी हमले’ में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना ज़ाहिर की.
शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, “आज मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जेद्दा में मिला. हमने आपसी हितों के कई मुद्दों पर चर्चा की. भारत में विविधता और शांति सम्मेलन करने के विचार पर भी बात की.”
ट्रंप ने की पीएम मोदी से बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एकजुटता ज़ाहिर की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात की.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को फ़ोन कर पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना ज़ाहिर की है.
प्रवक्ता के अनुसार, “राष्ट्रपति ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इस जघन्य हमले के दोषियों को इंसाफ़ के कटघरे में लाने के लिए भारत के प्रति पूरा समर्थन व्यक्त किया. भारत और अमेरिका आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में एक साथ खड़े हैं.”
इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “कश्मीर से अत्यंत दुखद खबर आ रही है. आतंक की इस लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है. हम मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों को हमारा पूर्ण समर्थन है और गहरी सहानुभूति है.”
‘आतंकवादियों को हत्या से पहले इस्लामी आयत पढ़ने को कहा गया’
कश्मीर में निहत्थे नागरिकों पर हुए सबसे भीषण हमलों में से एक, मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बारे में चौंकाने वाले विवरण सामने आए हैं, जिसमें बताया गया है कि आतंकवादियों ने कथित तौर पर लोगों से कहा था कि वे एक इस्लामी आयत पढ़ें, अन्यथा उनकी हत्या कर दी जाएगी, पीटीआई ने बताया।
पुणे के एक व्यवसायी, 54 वर्षीय संतोष जगदाले के साथ ऐसा हुआ, जिन्हें एक इस्लामी आयत सुनाने के लिए कहा गया और जब वे नहीं सुना पाए तो आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी, ऐसा उनकी 26 वर्षीय बेटी असावरी जगदाले ने बताया, जो वहां मौजूद थीं, पीटीआई ने बताया। संतोष को कथित तौर पर तीन बार गोली मारी गई – एक बार सिर में, फिर कान के पीछे और फिर पीठ में।
हमले से आक्रोश फैल गया
इस क्रूर हमले में कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में छुट्टियां मनाने गए निर्दोष लोग मारे गए थे। इस हमले से व्यापक आक्रोश फैल गया है और दुनिया भर के नेताओं ने इसकी आलोचना की है।
जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला, श्रीनगर, पुंछ और कुपवाड़ा समेत कई इलाकों में स्थानीय लोगों ने मौतों पर शोक जताने के लिए कैंडल मार्च निकाला। क्षेत्र के अखूर इलाके के खोड़ गांव में स्थानीय लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला।
हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी और मंगलवार रात को वापस लौट आए। उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल व्यक्ति जल्द से जल्द ठीक हो जाए। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”
Author Profile

- Reporter
- Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.
Latest entries
CelebrityAugust 4, 2025एससी और एसटी समाज पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शनभीम आर्मी भारत एकता मिशन ने निकाली आक्रोश रैली, कहा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जातिगत भेदभाव
CelebrityAugust 3, 2025‘लव जिहाद’ फंडिंग केस… कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी ने दिल्ली में किया मोबाइल गायब
BusinessAugust 2, 2025किसानों को खाद उपलब्ध कराने में असमर्थ है सरकार-अनुभा मुंजारे
CelebrityAugust 2, 2025बालाघाट में पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
