बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में गत दिनों आंधी तूफान के बाद हुई बिजली की समस्याओ के निराकरण के सम्बंध में विभाग से विस्तार से जानकारी ली।
1. एमपीईबी को बिजली व्यवस्था सुधारने की हिदायत
कलेक्टर ने बिजली विभाग (एमपीईबी) को निर्देश दिए हैं कि आंधी-तूफान के बाद बिजली से जुड़ी समस्याओं को समय पर ठीक करें।
इसके लिए उन्होंने विभाग को कॉल सेंटर और टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा है ताकि लोग सीधे संपर्क कर सकें। संपर्क नंबर: 1912 और 9425806742
2. मानसून में बिजली समस्या सामान्य लेकिन लापरवाही अस्वीकार्य
कलेक्टर ने कहा कि मानसून में बिजली समस्या आना सामान्य बात है, लेकिन विभाग का समय पर समाधान न करना ठीक नहीं है।
3. शिक्षा विभाग को लापरवाही पर चेतावनी शिक्षा विभाग के कामों से कलेक्टर असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य विभागों (महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य, स्वास्थ्य विभाग) में बदलाव के बाद सुधार हुआ, वैसे ही शिक्षा विभाग को भी जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए।
4. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की अनदेखी पर कार्रवाई
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें लंबित हैं। इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं:
पीएचई विभाग (लांजी) के सहायक यंत्री को शोकॉज नोटिस जारी।
शिक्षा विभाग की खराब रैंक (44वीं रैंक) पर वेतन कटौती के आदेश।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की वेतन रोकने के निर्देश (कार्यपालन यंत्री और अधीक्षण यंत्री)।
5. बिजली बंद होने का कारण – ऑटोमेटिक प्रोटेक्शन सिस्टम जब पेड़ बिजली लाइन पर गिरते हैं, या तार आपस में टकराते हैं, तो ऑटोमेटिक प्रोटेक्शन सिस्टम चालू हो जाता है। इससे पूरी लाइन प्रभावित होती है और बिजली चली जाती है।
6. ट्यूबवेल खनन की अनुमति की जांच कलेक्टर ने पीएचई विभाग से पूछा कि किन-किन जगहों पर ट्यूबवेल खनन की अनुमति दी गई है। अब एक टीम गठित कर सत्यापन कराया जाएगा कि ट्यूबवेल की अनुमति सही ढंग से दी गई या नहीं।
7. अन्य निर्देश और समीक्षा बिंदु बैठक में निम्न विषयों की भी समीक्षा हुई:
सूखे हैंडपंपों के पास रिचार्ज पिट बनाने के निर्देश।
वारासिवनी में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की प्रगति की जानकारी ली गई।
पीएम स्वनिधि योजना के प्रकरणों का निपटारा करने के लिए बैंकों से समन्वय।
मेधावी योजना, सीएम और सीएस मॉनिटरिंग, समाधान ऑनलाइन जैसी योजनाओं पर भी चर्चा।
-बालाघाट से विशाल कुमार की रिपोर्ट