रामपायली में 19 करोड़ 24 लाख के कार्यों का प्रादेशिक मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने किया भूमिपूजन

    जिला बालाघाट, वारासिवनी तहसील के सीमा क्षेत्र में स्थित रामपायली तीर्थ में लोकसभा चुनाव के पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए करोड़ों सनातनियों की आस्था से जुड़े भगवान श्री राम बालाजी के भव्य मंदिर के सौंदर्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नींव में पहली ईंट रखने वाले महान क्रांतिकारी नायक केशव बलिराम हेडगेवार जी की कर्मभूमि एवं उनके बालक कल के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए रामपायली ग्राम को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने एवं पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की थी

जिसका आगाज सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन के धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं महाकौशल के प्रांत संघ चालक डॉक्टर प्रदीप दुबे के कर कमलों द्वारा ज्येष्ठ सष्ठी विक्रम संवत 2082 दिनांक 18 मई 2025 दिन रविवार को डॉक्टर केशव बलीराम हेडगेवार के स्मारक हेतु पूर्ण विधि विधान से 19 करोड़ 24 लाख रूपयों की धनराशि के कार्यों का भूमि पूजन किया गया, जिसमें म्यूजियम , यात्री निवास, उद्यान ,चंदन नदी पर घाट निर्माण ,मुक्तिधाम शॉपिंग कांपलेक्स, पार्किंग शेड, दशहरा मैदान का सौंदर्यीकरण एवं हेडगेवार जी की भव्य आदमकद प्रतिमा के साथ ही प्राचीन पुलिस थाना की प्रतिकृति का निर्माण चिन्हित है यह पूरा प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री गौण खनिज एवं राज्य खनिज मद से स्वीकृत राशि से किया जा रहा है 

कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद भारती पारधी जी , पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल जी कटंगी विधायक गौरव पारधी जी एवं समस्त स्वयंसेवक बन्धु एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति गरिमा पूर्ण रही !

-रामपायली से अंकित सरकार की रिपोर्ट

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top