बाघ का हमला : तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक को बाघ ने किया शिकार, शरीर के नीचे का हिस्सा खाया

बालाघाट के जंगल में टाइगर ने फिर एक ग्रामीण की जान ले ली। वह तेंदूपत्ता तोड़ने गया था, तभी टाइगर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसका कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से नोच डाला।

ये घटना जिले के दक्षिण वन मंडल के कटंगी वन परिक्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक का नाम अनिल भलावे (उम्र 33 वर्ष) है। वह वन ग्राम कछार का कहने वाला था। सीसीएफ गौरव चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।

अनिल सुबह के समय गांव के अन्य लोगों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। सभी अलग-अलग जगहों पर तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर आए बाघ ने अनिल पर झपट्‌टा मार दिया। उसके नीचे का हिस्सा खा गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अनिल के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला ने बताया कि बाघ ने अचानक हमला किया था। जब हमने शोर सुना तो जाकर देखा कि अनिल का खून पड़ा था। इसके बाद हमने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

अधिकारी की सलाह- रात में घर के बाहर न निकलें
सीसीएफ गौरव चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तत्काल बाद परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय अमले को गश्त करने के लिए कहा गया है। लोगों से भी अपील है कि वह रात में घर के बाहर ना निकलें। जहां तक तेंदूपत्ता तोड़ने का सवाल है, पहले जीवन को प्राथमिकता दें। घर से बाहर जंगल में उजाला होने के बाद ही जाएं और अकेले ना जाएं।

15 दिन पहले किसान पर बाघ ने किया था हमला
कटंगी वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले की 15 दिन में ये दूसरी घटना है। इससे पहले 3 मई को कुड़वा में खेत की झोपड़ी में सो रहे 55 वर्षीय किसान प्रकाश पाने को बाघ ने मार डाला था। चार महीने पहले खैरलांजी में भी एक व्यक्ति की बाघ के हमले से मौत हुई थी।

ग्रामीणों को जंगल में अकेले जाने से मना किया
वन विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में 8 से 10 बाघ घूम कर रहे हैं। बाघ की दहशत के कारण कई गांवों में तेंदूपत्ता तोड़ने का काम रोक दिया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल चढ़ार ने बताया कि मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले जाने से मना किया है।

Author Profile

Reporter
Reporter
Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top