भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की गुरुवार को 90 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं।
पाकिस्तान के भारत पर ड्रोन अटैक के बाद सिविल एविएशन डिपॉर्टमेंट ने नई एडवाइजरी जारी की है। अब पैसेंजर्स को डबल सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसको लेकर एअर इंडिया, आकासा, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइन ने भी 3 घंटे तक पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बॉर्डर जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 मई की देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।
फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़े अन्य अपडेट्स…
- एअर इंडिया ने 9 शहरों के लिए लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कीं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट।
साथ ही अकासा एयरलाइन ने 7 किलो लगेज की लिमिट भी तय की है। जो यात्री अपने साथ कैरी कर सकते हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा- एयरपोर्ट पर कामकाज सामान्य है, लेकिन कुछ उड़ानों पर एयरस्पेस और सुरक्षा कारणों से असर पड़ा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी एयरलाइन से लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे।
इंडिगो ने 11 शहरों की फ्लाइट्स 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कीं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।
10 मई तक इंडिगो की 165 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरलाइंस हर दिन करीब 2200 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।
इंडिगो ने अल्माटी और ताशकंद के लिए सीधी उड़ानों को 14 जून तक के लिए रोक दिया है।
एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सुरक्षाबलों से जुड़े लोगों को टिकट कैंसिलेशन पर फुल रिफंड और रिशेड्यूलिंग पर छूट देने की घोषणा की है। जिन डिफेंस कर्मियों ने 31 मई तक की यात्रा के लिए एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट बुक की है, उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा। वहीं, 30 जून तक एक बार फ्री रिशेड्यूलिंग की सुविधा मिलेगी।
अमृतसर में घरेलू-व्यवसायिक उड़ानें बंद। चंडीगढ़ में एयरफोर्स ने अपने यूज के लिए लिया। 10 मई तक 52 उड़ानें बंद, यात्रियों के टिकट के पैसे लौटाने के आदेश।
एयरलाइंस की एडवाइजरी देखें…
1. एअर इंडिया
2. अकासा एयरलाइंस
3. इंडिगो एयरलाइंस
4. स्पाइसजेट
दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर स्टेट अलर्ट पर…
1. पंजाब: 6 जिलों में स्कूल बंद, पुलिस की छुट्टियां रद्द
पंजाब में अगले तीन दिन स्कूल-कॉलेज-यूनिवर्सिटीज पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्टी मिलेगी।
पंजाब सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। गुरदासपुर में 8 मई को रात 9 बजे से सुबह 5 बजे से पूरी तरह ब्लैकआउट रहेगा।
लुधियाना के स्कूल 9 और 10 मई के लिए बंद कर दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने यह आदेश जारी किए हैं।
2. हरियाणा: हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल
सरकार ने डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। ऑपरेशन हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।
इसके साथ सरकारी और निजी अस्पतालों को इमरजेंसी के लिए 25% बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।
हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सुरक्षा कारणों के चलते गाइडलाइंस को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसका फैसला लिया है।
इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में प्रदेश के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरन लगाने को कहा गया है। इसके लिए 48 घंटे का टाइम दिया गया है।
3. राजस्थान: 4 जिलों में स्कूल बंद, बॉर्डर सिक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश
श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द करने और सीमा सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव सुधांश पंत और DGP यूआर साहू ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बीकानेर और श्रीगंगानगर में आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। कोटा और बीकानेर में 7 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी।
श्रीगंगानगर में कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी आगामी आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। दो यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
4. जम्मू-कश्मीर: 10 जिलों में स्कूल बंद, हाई सिक्योरिटी
पूरे राज्य में हाई अलर्ट है। बॉर्डर वाले इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, राजौरी, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिले की सभी स्कूल बंद हैं।
श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा एयरबेस के आसपास के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
5. लेह-लद्दाखः ड्रोन-UAV उड़ाने पर बैन
लेह के जिलाधिकारी संतोष सुखादेव ने आदेश जारी करते हुए ड्रोन और UAV उड़ाने पर बैन लगाया है।
ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने पर्यटकों को फ्री में ठहराने की घोषणा की है।
6. उत्तर प्रदेश: डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, कई शहरों में चेकिंग
KGMU, SGPGI जैसे टॉप मेडिकल संस्थानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वाराणसी, आगरा, अयोध्या, मथुरा समेत कई संवेदनशील जिलों में पुलिस ने पूरी रात चेकिंग एक्सरसाइज की है।
कुछ जिलों में डॉक्टरों की छुटिटयां कैंसिल की गई है। नेपाल बार्ड पर अलर्ट है और निगरानी बढ़ा दी गई है
7. त्रिपुरा: अगरतला हवाई अड्डे ने BSF सुरक्षा की मांग की
त्रिपुरा के अगरतला एयरपोर्ट ने BSF सुरक्षा की मांग की है। यह एयरपोर्ट बांग्लादेश बॉर्डर से 1.5 किमी दूर है।
Author Profile

- Reporter
- Head Writer for technology and AI at mpcgsamachar.in. He specializes in demystifying the latest advancements in Artificial Intelligence and the broader tech industry, providing readers with clear, insightful analysis on innovation and its real-world impact.
Latest entries
CelebrityAugust 4, 2025एससी और एसटी समाज पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शनभीम आर्मी भारत एकता मिशन ने निकाली आक्रोश रैली, कहा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जातिगत भेदभाव
CelebrityAugust 3, 2025‘लव जिहाद’ फंडिंग केस… कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी ने दिल्ली में किया मोबाइल गायब
BusinessAugust 2, 2025किसानों को खाद उपलब्ध कराने में असमर्थ है सरकार-अनुभा मुंजारे
CelebrityAugust 2, 2025बालाघाट में पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
